- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia 2nd T20: India batsmen in focus with series on the line
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में वापसी करने उतरेगी टीम इंडिया
अगर आज का मुकाबला टीम इंडिया ने गंवा दिया तो ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतने का सपना टूट जाएगा।
Published On Nov 23, 2018, 12:07 PM IST
Last UpdatedNov 23, 2018, 12:07 PM IST
kuldeep yadav with virat kohli
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हार के बाद आज भारत को हर हाल में जीत हासिल करना होगा। अगर आज का मुकाबला टीम इंडिया ने गंवा दिया तो ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतने का सपना टूट जाएगा।
पहले मैच में करीबी मुकाबले में चार रन से मात खाने वाली भारतीय टीम शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलने उतरेगी।
पहले मैच में शिखर धवन को छोड़ कोई और बल्लेबाज रंग में नजर नहीं आया। लोकेश राहुल तीसरे नंबर पर नाकाम रहे तो कोहली की वापसी भी निराशाजनक रही। दिनेश कार्तिक और रिषभ पंत भी भारत को जीत तक नहीं पहुंचा पाए।
जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने टीम को सही शुरुआत दी थी लेकिन उसके बाद क्रुणाल पांड्या और बाकी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को हावी होने का मौका दे दिया।
ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो बल्लेबाजी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। एरोन फिंच और डार्सी शॉर्ट की सलामी जोड़ी ही विफल रही थी लेकिन क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सेवल और मार्कस स्टोइनिस ने तेजी से रन बटोरे थे। स्टोइनिस ने गेंद से भी जलवा बिखेरते हुए आखिरी ओवर में भारत को जीत से दूर कर दिया। पिछले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे लेग स्पिनर एडम जाम्पा से टीम को एक बार फिर अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद होगी।
टीमें :
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, श्रेयस अय्यर, उमेश यादव, मनीष पांडे।
ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन अगर, जेसन बेहेरनडोर्फ, एलेक्स कैरी, नाथन कल्टर नाइल, क्रिस लिन, बेन मैक्डॉरमेट, ग्लेन मैक्सवेल, डार्सी शॉर्ट, बिलि स्टानलेक,मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, एडम जाम्पा।