- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs australia 2nd t20 these are 3 heroes for india wins over australia in 2nd t20 match in sydney 4247978
India vs Australia 2nd T20 (Highlights): कोहली एंड कंपनी की सीरीज जीत में इन खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका
भारत ने दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर टी20 क्रिकेट में दर्ज की लगातार 10वीं जीत
Published On Dec 06, 2020, 05:56 PM IST
Last UpdatedDec 06, 2020, 05:56 PM IST
Latest Cricket News: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team) ने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2nd T20) को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से रखे गए 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 2 गेंद बाकी रहते 4 विकेट के नुकसान पर शानदार जीत दर्ज की.
भारत ने पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से पराजित किया था. सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच भी सिडनी में खेला जाएगा. आइए जानते हैं मैच के 5 हीरो के बारे में:-
शिखर धवन का अर्धशतक
बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawn) ने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े. राहुल के 30 रन पर आउट होने के बाद धवन ने 36 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए. धवन यहीं नही रूके उन्होंने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ मिलकर भी दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े.
विराट कोहली की 40 रन की पारी
जब भारतीय टीम ने केएल राहुल का विकेट गंवाया उसके बाद धवन का साथ देने कोहली आए. दोनों ने सूझबूझ भरी पारी खेली. कोहली ने 24 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली. कोहली जब आउट हुए उस समय भारतीय टीम 149 रन बना चुकी थी.
हार्दिक पांड्या ने निभाई एंकर की भूमिका
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मिडिल ऑर्डर में उतरकर शानदार पारी खेली. पांड्या ने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाकर टीम इंडिया को छक्के से जीत दिलाई. उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के साथ मिलकर पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 46 रन की साझेदारी की.
हार्दिक ने मैच के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ भारत को सीरीज दिला दी.