• Home
  • News
  • India vs australia 2nd t20i at sydney team india made three changes in playing their xi 4247345

India vs Australia: दूसरे T20 में 3 बदलाव के साथ उतरा भारत, ये है आज का प्लेइंग XI

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज दूसरे T20i मैच में 3 बदलाव के साथ उतरी है. जानें दोनों टीमों का प्लेइंग XI

Edited By : India.com Staff |Dec 06, 2020, 01:38 PM IST

Published On Dec 06, 2020, 01:38 PM IST

Last UpdatedDec 06, 2020, 01:38 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया (Team India) आज सिडनी में दूसरा टी20 मैच खेलने उतरी है. भारत ने यहां टॉस जीतकर फील्डिंग का निर्णय लिया है. टीम इंडिया इस मैच में 3 बदलवा के साथ उतरी है. एक बदलाव तो पहले से ही तय था क्योंकि पहली जीत के हीरो रहे रविंद्र जडेजा (Ravindera Jadeja) इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. लेकिन कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस मैच में दो और बदलाव किए हैं.

आज टॉस जीतने के बाद विराट कोहली ने अपनी टीम में हुए बदलावों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जडेजा के स्थान पर चहल (युजवेंद्र) (Yuzvendra Chahal) को जगह मिली है. इसके अलावा मनीष पांडे (Manish Pandey) को कुहनी में कुछ दर्द है इसलिए उनकी जगह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को मौका दिया गया है. इसके अलावा सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को आराम दिया गया है और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को खिलाया गया है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह है भारत का प्लेइंग XI:

https://twitter.com/BCCI/status/1335490373494312961?s=20

https://twitter.com/cricketcomau/status/1335490586728493059?s=20

टॉस के बाद विराट ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे. जब पिछली बार हम यहां खेले थे तब पिच मैच के दूसरे हाफ में बेहतर दिखी थी. आज उनकी टीम में एरोन फिंच (Aaron Finch) नहीं हैं तो उन्हें उनकी कमी खलेगी. हम उन्हें रोकना चाहेंगे और चेज करेंगे. भारतीय टीम ने कंगारू टीम को कैनबरा में मात दी थी और वह इस सीरीज में 1-0 से आगे है. अगर टीम इंडिया आज यहां जीत दर्ज करती है तो टी20 इंटरनेशनल में यह उसकी लगातार 10वीं जीत होगी.

Editor's Pick