add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बैंगलौर में विजयी टीम इंडिया का हुआ शानदार स्वागत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 75 रनों से जीत हासिल करने बाद होटल लौटी टीम इंडिया के मनाया जश्न।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - March 8, 2017 1:32 PM IST

भारतीय टीम ने बैंगलौर टेस्ट 75 रनों से जीता © IANS (File Photo)
भारतीय टीम ने बैंगलौर टेस्ट 75 रनों से जीता © IANS (File Photo)

बैंगलौर टेस्ट में 75 रनों से रोमांचक जीत हासिल कर लौटी टीम इंडिया का होटल स्टॉफ ने शानदार स्वागत किया। टीम के होटल के अंदर प्रवेश करते ही सभी स्टॉफ सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ टीम को बधाई दी। जीत का जश्न मनाने के लिए केक का इंतजाम भी किया गया था। मैन ऑफ द मैच रहे के एल राहुल ने केक काटा और कप्तान विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन को खिलाया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने केक खाया और सीरीज में मिली पहली जीत की खुशी मनाई। इस सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और दूसरे मैच में जीत हासिल कर भारत चार मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर आ गया है।

टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट रांची में 16 मार्च को खेलना है। होली के त्योहार के कारण भारतीय टीम को कुछ दिनों का आराम मिला है। यहां से पूरी टीम रांची पहुंचेगी और अभ्यास में हिस्सा लेगी। रांची पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शहर है। उम्मीद है धोनी के घरेलू मैदान पर टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज पर मजबूत पकड़ बनाएगी। वहीं बैंगलौर में मिली हार के बाद मेहमान टीम भी पूरे जोश के साथ तीसरे टेस्ट में उतरेगी। बैंगलौर मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला तो हुआ ही था साथ ही कई विवाद और झड़पें भी इस मैच का हिस्सा बनी। पहले को कप्तान स्टीवन स्मिथ और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के बीच मैच के पहले दिन हल्की झड़प हुई। उसके बाद मैथ्यू रैनशॉ और रविचंद्रन अश्विन के बीच भी गहमा-गहमी हुई, हालांकि यहां कप्तान कोहली ने बीच बचाव किया और मामला ज्यादा बढ़ा नहीं। [ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट(हाईलाइट्स): बैंगलौर टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी पर आया भारत]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

बैंगलौर टेस्ट का सबसे विवादास्पद पल था वह जब पगबाधा आउट होने के बाद स्मिथ ने डीआरएस के लिए ड्रेसिंग रूम से सुझाव लेने के लिए इशारा किया। इस कारण अंपायर को उन्हें रोकना पड़ा लेकिन यह मामला मैच खत्म होने के बाद भी नहीं रुका। कोहली ने मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए स्मिथ पर पहले भी ऐसी हरकत करने का आरोप लगाया।