- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia, 2nd Test: ICC rates Perth pitch average for Test cricket
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: आईसीसी ने पर्थ पिच को 'औसत' रेटिंग दी
आईसीसी ने इस साल की शुरुआत में मैदान और पिच की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए बहुत अच्छा, अच्छा, औसत, औसत से कम और खराब रेटिंग देना शुरू किया है।
Published On Dec 21, 2018, 07:37 PM IST
Last UpdatedDec 21, 2018, 07:37 PM IST
optus © Chetan Narula/Contributor
आईसीसी मैच रेफरी रंजन मदुगले ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की मेजबानी करने वाले पर्थ स्टेडियम की पिच को ‘औसत’ रेटिंग दी है।
इस मैदान में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को 146 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रही।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, ‘यह पता चला है कि मैच रेफरी रंजन मदुगले ने पर्थ की नई स्टेडियम की पिच को ‘औसत’ रेटिंग दी है, जो कि टेस्ट मैदान के लिए सबसे कम अंक के साथ के उत्तीर्ण करना है।’
पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मैच अभ्यास की कमी से चिंतित नहीं रायडू
इसमें कहा गया, ‘पर्थ पर दिया फैसला संभवत: असमान उछाल के कारण आया है जिसमें दो बार बल्लेबाजों को चोट लगी।’
आईसीसी ने इस साल की शुरुआत में मैदान और पिच की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए बहुत अच्छा, अच्छा, औसत, औसत से कम और खराब रेटिंग देना शुरू किया है।
एडिलेड ओवल की पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग मिली है
वेबसाइट में दावा किया गया कि पहले टेस्ट की मेजबानी करने वाले एडिलेड ओवल की पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग मिली है।
पढ़ें: वीवीएस लक्ष्मण के 281 रन किसी भारतीय की सर्वश्रेष्ठ पारी : राहुल द्रविड़
मदुगले ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेले गये ड्रॉ मैच के बाद पिच को ‘खराब’ रेटिंग दी थी। इस मैदान पर पिछले चार बॉक्सिंग डे टेस्ट में से दो ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
मदुगले पहले दो टेस्ट में रेफरी थे जबकि मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने वाले आगामी दो मैचों में जिम्बाब्वे के एंडी पयक्रॉफ्ट इस भूमिका में होंगे।
(इनपुट-एजेंसी)