कप्तान विराट कोहली (123) के शतक के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम को रांची में शुक्रवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत अब भी पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा (104) के शतक की मदद से पांच विकेट पर 313 रन का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय पारी 48.2 ओवर में 281 रन पर सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया से मिले 314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 86 रन के अंदर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। इसमें शिखर धवन (1), रोहित शर्मा (14), अंबाती रायडू (2) और महेंद्र सिह धोनी (26) के विकेट भी शामिल रहे।
इसके बाद विराट और केदार जाधव (26) ने पांचवें विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। केदार टीम के 174 रन के स्कोर पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उनके आउट होने के बाद कप्तान ने विजय शंकर (32) के साथ छठे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। इस दौरान कोहली ने अपने वनडे करियर का 41वां शतक पूरा किया।
कोहली टीम के 219 रन के स्कोर पर छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्होंने 95 गेदों पर 16 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली के आउट होने के बाद शंकर भी अपना विकेट गंवा बैठे।
शंकर के टीम के 257 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद भारतीय टीम 48.2 ओवर में 281 रन पर आॉलआउट हो गई। रविंद्र जडेजा ने 24, कुलदीप यादव ने 10 और मोहम्मद शमी ने आठ रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस, झाय रिचर्डसन और एडम जाम्पा ने तीन-तीन जबकि नाथन लियोन ने एक विकेट लिए।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 313 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान एरोन फिंच (93) और उनके सलामी जोड़ीदार उस्मान ख्वाजा (104) ने टीम को बेहद मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 31.5 ओवरों में 193 रनों की साझेदारी की। फिंच शतक से चूक गए लेकिन ख्वाजा ने वनडे में अपना पहला शतक बनाया।
कुलदीप यादव ने अहम समय पर फिंच, शॉन मार्श (7) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (0) के विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। बाकी का काम अंत में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने कर दिया। बुमराह ने 10 ओवरों में 53 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले पाए। शमी ने 10 ओवरों में 52 रन देकर एक विकेट लिया।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.