- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia, 3rd ODI: I am ready to bat at any position; says MS Dhoni
धोनी बोले- टीम जहां चाहेगी उस नंबर पर बल्लेबाजी करने को तैयार हूं
आम तौर पर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे।
Published On Jan 18, 2019, 06:44 PM IST
Last UpdatedJan 18, 2019, 06:44 PM IST
MS dhoni © Getty Images (File image)
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम में वह किसी स्थान को तरजीह नहीं देते और टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।
पढ़ें: विदर्भ के खिलाफ उत्तराखंड पर पारी की हार का खतरा
नी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से जीत दिलाकर टीम को सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में मदद की।
आम तौर पर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, उन्होंने 114 गेंद का सामना करते हुए छह चौके की मदद से 87 रन की नाबाद पारी खेली।
धोनी से जब पूछा गया कि वह कहां बल्लेबाजी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश हूं। अहम चीज यह है कि टीम को मेरी जरूरत कहां है।’
पढ़ें: शास्त्री ने कहा- सचिन से भी शांत हैं धोनी, 40 साल में आते है ऐसे खिला
उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘मैं चौथे नंबर पर खेलूं या छठे नंबर पर, हमें देखना होगा कि टीम का संतुलन बरकरार रहे। मैं निचले क्रम में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश हूं। 14 साल खेलने के बाद मैं यह नहीं कह सकता कि मैं छठे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं कर सकता।’
मैच में रणनीति के बारे में पूछने पर धोनी ने कहा, ‘यह धीमा विकेट था, इसलिए आपकी इच्छानुसार हिट करना मुश्किल था। इसलिए अच्छी गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों पर शॉट लगाने का कोई मतलब नहीं था। निश्चित रूप से केदार (जाधव) ने शानदार सहयोग किया, जो अपारंपरिक शॉट खेलते हैं। उन्होंने रणनीति के अनसार खेलने में अच्छा काम किया।’