जीत के बाद कप्‍तान कोहली बोले- बल्‍लेबाजी के मुफीद नहीं था विकेट

भारत पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर तीनों प्रारूपों (टी-20, टेस्‍ट और वनडे) में नहीं हारा

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 18, 2019, 07:26 PM IST

Published On Jan 18, 2019, 07:26 PM IST

Last UpdatedJan 18, 2019, 07:26 PM IST

Virat Kohli © PTI

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्‍ट्रेलिया खिलाफ वनडे सीरीज जीत के लिए टीम की प्रशंसा की।

पढ़ें: गावस्कर ने भारत की वनडे जीत के बाद सवाल उठाए, कोई इनामी राशि नहीं

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी। मेलबर्न में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में मेहमान भारतीय टीम ने मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया को 7 विकेट से पराजित किया।

जीत के बाद भारतीय कप्‍तान कोहली ने कहा, ‘यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट नहीं था। केदार बल्ले और गेंद से हमेशा उपयोगी रहते हैं। कुलदीप ने कुछ मैच खेले थे, इसलिए आप नहीं चाहते कि वे उसे समझ लें। इसलिए हम युजवेंद्र चहल को लेकर आए, जिसने शानदार खेल दिखाया।’

पढ़ें:  विदर्भ के खिलाफ उत्तराखंड पर पारी की हार का खतरा

भारत पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर तीनों प्रारूपों में नहीं हारा और कोहली ने कहा कि यह आगामी विश्व कप के लिए अच्छा है।

कोहली ने कहा, ‘यह हमारे लिए शानदार दौरा रहा। हमने टी20 सीरीज ड्रॉ कराई, टेस्ट और वनडे सीरीज जीती। हम आत्मविश्वास से भरे हैं और विश्व कप को देखते हुए हमारी टीम संतुलित है।’

चहल ने सीरीज में पहला मैच खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार गेंदबाजी करने का लुत्फ उठाया।’

Editor's Pick