स्टीव स्मिथ की गलती से आउट हुए एरोन फिंच, ट्विटर पर फैंस ने उड़ाया मजाक

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बैंगलुरू वनडे में मात्र तीन रन बनाकर रन आउट हो गए।

Edited By : India.com Staff |Jan 19, 2020, 04:18 PM IST

Published On Jan 19, 2020, 04:18 PM IST

Last UpdatedJan 19, 2020, 04:18 PM IST

मुंबई वनडे में शतक जड़ने के बाद राजकोट में सस्ते में आउट हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच की किस्मत ने बैंगलुरू में भी उनका साथ नहीं दिया। फिंच भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इस विकेट के पीछे ना तो उनका हाथ था, ना गेंदबाज का। फिंच के विकेट का कारण बने स्टीव स्मिथ

बैंगलुरू वनडे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम का पहला विकेट चौथे ओवर में गिरा, जब डेविड वार्नर मोहम्मद शमी की गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए। जिसके बाद क्रीज पर आए स्मिथ ने फिंच के साथ पारी के आगे बढ़ाया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि शुरुआत से ही फिंच और स्मिथ के बीच तालमेल की कमी दिखी, जिसका खामियाजा कप्तान को आठवें ओवर में झेलना पड़ा। ओवर की पांचवीं गेंद पर स्मिथ ने प्वाइंट की दिशा में शॉट खेलना और फिंच को रन के लिए कॉल किया। हालांकि भारत के सबसे तेज फील्डर रवींद्र जडेजा को स्ट्राइक एंड की तरफ थ्रो फेंकते हुए देख स्मिथ वापस लौट गए।

IPL 2021 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी

तब तक फिंच आधी पिच पार कर चुके थे। स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो पड़ने के बाद फिंच वापस लौटने लगे। अय्यर ने फौरन गेंद उठाकर गेंदबाज की तरफ फेंकी और शमी ने आसानी से फिंच को रन आउट किया।

रन आउट होकर पवेलियन की तरफ जाते समय फिंच बेहद गुस्से में थे। वहीं ट्विटर पर फैंस ने अपने कप्तान को रन आउट कराने के लिए स्मिथ का काफी मजाक उड़ाया।

Editor's Pick