add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बेंगलुरू वनडे में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए दोनों टीमों की संभावित XI

3 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. सीरीज का पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने जबकि दूसरा वनडे टीम इंडिया ने जीता था

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Published on - January 18, 2020 8:17 PM IST

Indian Cricket Team @Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उतरेगी. दोनों टीमों का लक्ष्य इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी.

कम गेंदबाजी करने से परेशान पेसर उमेश यादव करना चाहतेे हैं काउंटी का रूख

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया सीरीज का पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से अपने नाम किया था जबकि विराट कोहली एंड कंपनी ने राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में मेहमान टीम को 36 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की थी.

रोहित शर्मा और शिखर धवन के बेंगलुरू वनडे में खेलने को लेकर BCCI ने दी अहम जानकारी

चिन्नास्वामी में टीम इंडिया ने अब तक खेले 7 वनडे मैचों में से 4 जीते हैं, दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच में नतीजा नहीं निकल सका है. पिछला मैच दोनो टीमों ने सितंबर 2017 में खेला था जहां ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से जीत दर्ज की थी.

ऐसा रहेगा पिच का मिजाज और मौसम का हाल

बेंगलुरू की पिच गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है. ये विकेट बल्लेबाजों के मुफीद है. ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाज यहां अच्छी पारी खेलना चाहेंगे. दूसरी पारी में विकेट में कुछ अंतर नहीं होगा. हालांकि जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. यहां मैच वाले दिन बारिश की संभावना नहीं है. तापमान 28 और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

टीम संयोजन : 

भारत

राजकोट वनडे में ओपनर रोहित शर्मा अपना कंधा चोटिल करा बैठे थे जबकि शिखर धवन की पसलियों में चोट है. दोनों की चोट पर निगरानी रखी जा रही है. इन दोनों के खेलने पर फैसला मैच वाले दिन सुबह लिया जाएगा. धवन मौजूदा सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं जबकि राजकोट में रोहित अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे.

केएल राहुल और विराट कोहली ने भी दूसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली थी. हालांकि श्रेयस अय्यर का फॉर्म चिंता का विषय है. मनीष पांडे को पिछले मैच में मौका मिला था लेकिन वह रन बनाने में असफल रहे थे. राजकोट में गेंदबाजों ने बतौर इकाई बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

संभावित इलेवन : 

भारत

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया

मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम केन रिचडर्सन की जगह जोश हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है. केन रिचडर्सन ने राजकोट में 73 रन लुटाए थे. मिचेल स्टार्क ने मुंबई वनडे में तीन विकेट लिए थे. स्टार्क भी राजकोट वनडे में महंगे साबित हुए थे.

लेग स्पिनर एडम जांपा ने पिछले वनडे में 4 विकेट निकाले थे जबकि पैट कमिंस ने किफायती गेंदबाजी की थी. ओपनर डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच भी अच्छी लय में हैं. स्टीव स्मिथ का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है जिन्होंने राजकोट में 98 रन की पारी खेली थी. यहां तक की मार्नस लाबुशेन भी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं.

संभावित इलेवन: 

ऑस्ट्रेलिया

डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, केन रिचडर्सन/जोश हेजलवुड.