- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs australia 3rd odi win in last match will boost moral for rest of the series says virat kohli 4238091
IND vs AUS: सात अंतरराष्ट्रीय हार के बाद मिली जीत पर Virat Kohli का आया बयान, बदलाव से तजगी मिली
Trending Cricket News Today: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान आखिरी जीत नसीब हुई थी.
Published On Dec 02, 2020, 06:56 PM IST
Last UpdatedDec 02, 2020, 06:56 PM IST
Trending Cricket News: भारतीय टीम ने सात मैचों के लंबे अंतराल के बाद बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia, 3rd ODI) तीसरे वनडे मुकाबले में 13 रन से जीत दर्ज की. वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम (Team India) ने अंतिम मैच जीतकर सीरीज को 1-2 पर खत्म किया. विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस जीत के बाद राहत की सांस ली.
मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि ये जीत सही समय पर आयी जो बचे हुए दौरे के लिये मनोबल बढ़ायेगी और ऐसा टीम में बदलाव से आई ताजगी के कारण ही हो सका.
भारतीय टीम ने सभी तीन मैचों में 300 से अधिक रन बनाए. आज के मुकाबले में भारत ने मैच के लिये अंतिम एकादश में चार बदलाव किये थे. कोहली ने कहा, ‘‘हम ऑस्ट्रेलियाई पारी के पहले और दूसरे हाफ में दबाव में थे. शुभमन (गिल) और अन्य के आने से थोड़ी ताजगी आयी. टीम को इस तरह के मनोबल की जरूरत थी.’’
पहले दो मैचों में साधारण दिखने वाले भारतीय गेंदबाजों ने मनुका ओवल की पिच से काफी मदद हासिल की. कोहली ने कहा कि यह सिडनी की पिच से काफी बेहतर थी, जहां पहले दो मैच खेले गये थे.
विराट कोहली ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि गेंदबाजों के लिये पिच काफी बेहतर थी. इसलिये आत्मविश्वास का स्तर भी ऊपर हुआ. लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के दौरान आप इस तरह की चुनौती का सामना करते हो. हम गेंद से और मैदान में बेहतर थे. ’’
कोहली ने 63 रन की पारी खेली लेकिन रविंद्र जडेजा (66) और हार्दिक पंड्या (92) के बीच 150 रन की नाबाद साझेदारी ने भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में मदद की.
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘टीम के प्रदर्शन से खुश हूं और उम्मीद करते हैं कि हम यह लय आगे भी जारी रखेंगे. मैं थोड़ी और देर तक बल्लेबाजी करना पसंद करता लेकिन पंड्या और जडेजा ने अच्छी साझेदारी निभायी. ’’
पंड्या को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ खेलना ही आपको प्रेरित कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘यह शानदार है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते समय आपको सतर्क रहना होता है. मुझे लगता है कि जब आप आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हो तो आपको अतिरिक्त बेहतर करना होता है और आप इस तरह की चुनौती का सामना करना चाहते हो.’’