add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हैदराबाद में बारिश के चलते मैदान गीला, तीसरे टी20 मैच में देरी

रात 9 बजे भी बारिश की आशंका

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - October 13, 2017 6:50 PM IST

© IANS
© IANS

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है। हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम बारिश के चलते गीला है। मैदान में कुछ ऐसी जगह हैं जो गीली हैं और उन्हें सही करने के लिए मैदान के कर्मचारी मेहनत कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक शाम 7 बजे अंपायर मैदान का मुआयना करेंगे और उसी के मुताबिक फैसला होगा कि मैच कब शुरू होगा और कितने ओवर का होगा।

हैदराबाद के हर घंटे के मौसम अपडेट पर नजर डालें तो रात 9 बजे फिर बारिश हो सकती है। अगर मौसम के हालात इसी तरह रहे तो साफ है कि तीसरे टी20 मैच में बारिश रुकावट डालती रहेगी। भले ही मैदानकर्मी ग्राउंड को सुखा लेंगे लेकिन बारिश के चलते समय खराब होने से ओवरों में कटौती हो सकती है। रांची में खेले गए पहले टी20 में भी बारिश ने इसी तरह अड़चन डाली थी और टीम इंडिया को 5 ओवर खेलने को मिले थे, जिसे उसने जीता था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉस होगा अहम
बारिश की आशंका हो तो ऐसे में टॉस बहुत ही अहम हो जाता है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले दो टी20 मैच में टॉस हारे हैं अगर वो तीसरे टी20 में भी टॉस हार गए तो निश्चित तौर पर टीम इंडिया मुश्किल में आ सकती है। अकसर देखा गया है कि बारिश से प्रभावित मुकाबले में जब डकवर्थ-लुइस नियम लगाता जाता है तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा होता है। हैदराबाद में भी कुछ ऐसा ही दिखने को मिल सकता है।