- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia, 3rd T20I: Unfortunately we didn’t execute our plan in middle overs, says Aaron Finch
बीच के ओवरों में योजना लागू नहीं कर पाए: एरोन फिंच
ऑस्ट्रेलिया टीम सिडनी टी20 हारकर सीरीज जीतने का मौका गंवा बैठी।
Published On Nov 25, 2018, 05:20 PM IST
Last UpdatedNov 25, 2018, 05:20 PM IST
Aaron Finch (AFP Photo)
भारतीय कप्तान विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने सिडनी टी20 में 6 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। रोहित शर्मा और शिखर धवन की साझेदारी ने भी जीत में बड़ी भूमिका निभाई लेकिन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद भारत मुश्किल में आ गया था। हालांकि कोहली ने यहां से पारी को संभाल लिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने भी माना कि शुरुआती विकेट हासिल करने के बाद बीच के ओवरों में उनकी टीम योजना को लागू करने में नाकाम रही।
मैच प्रेसेंटेशन के दौरान फिंच ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की। हमारी पारी के दौरान शुरुआती विकेट खोने के बाद हम कुछ देर के लिए हड़बड़ा गए थे। मेरा मानना है कि जैम्प्स (एडम जम्पा) और मैक्सी (ग्लेन मैक्सवेल) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।”
फिंच ने आगे कहा, “हमारे पास एक योजना था लेकिन बीच के ओवरों में हम उसे ठीक से लागू नहीं कर पाए। मुझे लगता कि अभी काफी काम करना बाकी है लेकिन कई सकारात्मक चीजें हैं। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और ब्रिसबेन (शेफील्ड शील्ड मैचों के लिए) जाने को लेकर उत्साहित हूं।” टी20 सीरीज खत्म होने के बाद फैंस को टेस्ट सीरीज का इंतजार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा