add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ND vs AUS, 3rd T20I: कोहली की DRS कॉल को लेकर हुआ विवाद; अंपयार ने रीव्यू लेने से क्यूं रोका?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच की पहली पारी में दोनों रीव्यू बेकार किए।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 8, 2020 3:53 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली की डीआरएस कॉल को लेकर नया विवाद खड़ा हो रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान भारतीय कप्तान ने सेट बल्लेबाज मैथ्यू वेड के खिलाफ एलबीडब्ल्यू के लिए रीव्यू लिया था लेकिन टीवी अंपायर ने कोहली की इस अपील को नकारा क्योंकि रीव्यू लेने से पहले कोहली ने बड़े स्क्रीन पर गेंद का रीप्ले देखा था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मामला 11वें ओवर का है जब टी नटराजन की चौथी गेंद पर वेड विकेट के सामने बीट हुए और गेंदबाज की जोरदार अपील के बाद भी फील्ड अंपायर ने आउट का फैसला नहीं दिया। लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे कोहली ने गेंदबाज और केएल राहुल के बातचीत की और फिर रीव्यू ना लेने का फैसला कर बाउंड्री की तरफ लौटने लगे लेकिन जैसे ही उन्हें स्क्रीन पर रीप्ले देखा तो उन्होंने रीव्यू का इशारा किया।

जिससे वेड काफी नाराज दिखे। स्टंप माइक में उन्हें ये कहते सुना गया कि ‘उन्होंने बड़ी स्क्रीन पर देखने के बाद रीव्यू लिया है’। हालांकि टीवी अंपायर ने भारतीय कप्तान के रीव्यू को ये कहकर नकार दिया कि वो बड़े स्क्रीन पर गेंद का रीप्ले देख चुके हैं।

इसके बाद कप्तान कोहली काफी नाराज दिखे चूंकि वेड आउट थे लेकिन ये जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने 53 गेंदो पर 80 रनों की शानदार पारी खेली।

Tags: