×

तीसरे टी20 का पूरा होना मुश्किल, जानिए हैदराबाद में शाम को कैसा रहेगा मौसम?

शाम 7 बजे से शुरू होगा तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - October 13, 2017 3:21 PM IST

 © Getty Images
© Getty Images

रांची में पहला टी20 भारत के नाम रहा तो वहीं गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत दर्ज की। टी20 सीरीज किसके नाम होगी इसका फैसला आज हैदराबाद में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी20 मैच से होगा, लेकिन इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। मैच शुरू होने का समय शाम 7 बजे है और उस दौरान हैदराबाद का मौसम खराब रहेगा। मौसम वेबसाइट्स के मुताबिक हैदराबाद में उस दौरान तेज बारिश की आशंका है।

हैदराबाद के हर घंटे के मौसम अपडेट पर नजर डालें तो शाम 6 बजे बारिश होगी, शाम 7 बजे भी रुक-रुक कर बारिश की आशंका है। 8 बजे बारिश रुक जाएगी लेकिन बादल छाए रहेंगे। रात 9 बजे एक बार फिर बारिश हो सकती है। अगर मौसम के हालात इसी तरह रहे तो साफ है कि तीसरे टी20 मैच में बारिश रुकावट डालती रहेगी। भले ही मैदानकर्मी ग्राउंड को सुखा लेंगे लेकिन बारिश के चलते समय खराब होने से ओवरों में कटौती हो सकती है। रांची में खेले गए पहले टी20 में भी बारिश ने इसी तरह अड़चन डाली थी और टीम इंडिया को 5 ओवर खेलने को मिले थे, जिसे उसने जीता था। [ये भी पढ़े: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी20 (प्रिव्यू): हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच होगी करो या मरो की जंग]

टॉस होगा अहम
बारिश की आशंका हो तो ऐसे में टॉस बहुत ही अहम हो जाता है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले दो टी20 मैच में टॉस हारे हैं अगर वो तीसरे टी20 में भी टॉस हार गए तो निश्चित तौर पर टीम इंडिया मुश्किल में आ सकती है। अकसर देखा गया है कि बारिश से प्रभावित मुकाबले में जब डकवर्थ-लुइस नियम लगाता जाता है तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा होता है। हैदराबाद में भी कुछ ऐसा ही दिखने को मिल सकता है।