रांची टेस्ट: विराट सेना ने जीता पहला सेशन

लंच तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के गिरे 3 विकेट

Edited By : Anoop Dev Singh |Mar 16, 2017, 11:47 AM IST

Published On Mar 16, 2017, 11:47 AM IST

Last UpdatedMar 16, 2017, 11:47 AM IST

टीम इंडिया © AFP
टीम इंडिया © AFP

रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भले ही टॉस ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीता हो लेकिन पहले सेशन पर कब्जा भारतीय टीम ने जमाया। लंच तक टीम इंडिया ने कंगारू टीम के 3 विकेट गिरा दिए और वो सिर्फ 109 रन ही बना सकी। लंच के वक्त स्टीवन स्मिथ 34 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 6 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत के लिए अश्विन, जडेजा और उमेश यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया। इन तीनों विकटों में से एक विकेट DRS लेकर टीम इंडिया ने हासिल किया। ज्यादातर टीम इंडिया के DRS सफल नहीं होते। लेकिन इस मैच में विराट की सूझबूझ काम आई और टीम इंडिया ने विकेट झटक दिया।

भारत ने कैसे जीता पहला सेशन? रांची की स्पिन फ्रेंडली पिच पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरी। मिचेल स्टार्क की जगह तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिचेल मार्श की जगह ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को टीम में जगह मिली। कंगारू टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे डेविड वॉर्नर और मैथ्यू रेनशॉ, दोनों ने बेहद ही तेज शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स ने खुलकर शॉट खेले और सिर्फ 57 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी कर दी। लेकिन मैच के 10वें ओवर में टीम इंडिया ने पलटवार किया और जडेजा ने डेविड वॉर्नर को 19 रन पर पैवेलियन भेज दिया। [भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा क्रिकेट टेस्ट मैच, लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वॉर्नर जडेजा की फुलटॉस गेंद पर उन्हीं को कैच थमा बैठे। वॉर्नर के पैवेलियन लौटने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने मोर्चा संभाला और चौका लगाकर अपना खाता खोला, दूसरी ओर क्रीज पर टिके ओपनर रेनशॉ ने भी बेधड़क अपने शॉट खेलने जारी रखे। मगर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की यही आक्रामकता उनके लिए उस वक्त भारी पड़ गई जब उमेश यादव ने मैथ्यू रेनशॉ को आउट कर दिया। उमेश की गेंद पर रेन शॉ 44 रन बनाकर आउट हुए उनका कैच कप्तान विराट कोहली ने स्लिप में पकड़ा। ठीक 22 गेंद बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। आर अश्विन ने शॉन मार्श को सिर्फ 2 रन पर पैवेलियन भेज दिया। अश्विन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने मार्श का शानदार कैच पकड़ा, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया

ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने डीआरएस का इस्तेमाल करते हुए रिव्यू की मांग की और साफ हो गया कि गेंद मार्श के बल्ले को छूकर पुजारा के पास गई थी और इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने अपने 3 विकेट सिर्फ 89 रन पर गंवा दिए।

Editor's Pick