लंच रिपोर्ट: टीम इंडिया की मैच में पकड़ मजबूत, ऑस्ट्रेलिया ने खोए चार विकेट

रविंद्र जडेजा अब तक इस मैच में सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं और कुल 8 विकेट झटक चुके हैं।

Edited By : Devbrat Bajpai |Mar 20, 2017, 11:35 AM IST

Published On Mar 20, 2017, 11:35 AM IST

Last UpdatedMar 20, 2017, 11:35 AM IST

रविंद्र जडेजा  © IANS
रविंद्र जडेजा © IANS

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन लंच तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 83/4 का स्कोर बना लिया है और पहली पारी के आधार पर अभी भी टीम इंडिया से 69 रन पीछे है। जबकि उसके 6 विकेट अभी भी बाकी हैं। उनके दो बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब 4(19) और शॉन मार्श 15(25) क्रीज पर बने हुए हैं। कल के स्कोर 23/2 से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने ठीकठाक शुरुआत की और अगले 20 ओवरों तक कोई अन्य झटका टीम को नहीं लगने दिया। अंततः, मैट रेनशॉ 15 रन बनाकर आउट हुए उन्हें ईशांत शर्मा ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। रेनशॉ ने आउट होने से पहले कुल 84 गेंदों का सामना किया। रेनशॉ के आउट होने के थोड़ी देर बाद ही टीम इंडिया को दिन की दूसरी सफलता रविंद्र जडेजा ने दिलवाई। जडेजा ने स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह टीम इंडिया ने मैच में अपना समां बांध दिया है। पिच में स्पिनरों को अच्छी मदद मिल रही है और गेंदें  खूब घूम रही हैं। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो अंतिम सेशन में टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज कर सकती है।

[भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा क्रिकेट टेस्ट मैच, लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 451 रनों का स्कोर बनाया था। जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 603/9 का स्कोर बनाया था। इस तरह मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर पहली पारी के आधार पर 152 रनों की बढ़त ले ली थी। टीम इंडिया ने मैच के चौथे दिन अंतिम सेशन में 8 ओवर रहते हुए अपनी पारी घोषित की थी और यही मैच में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और अंतिम सेशन में दो विकेट लेते हुए ऑस्ट्रेलिया के बैकफुट पर धकेल दिया। अब ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट गंवा चुका है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलियाई पारी कितनी देर बाद सिमटती है। टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक रन अब तक चेतेश्वर पुजारा(202), साहा(117) ने बनाए हैं। वहीं, जडेजा अब तक मैच में कुल 8 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मैन ऑफ द मैच पुरस्कार किसके हाथ में जाता है।

Editor's Pick