- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs australia 3rd test sourav ganguly thanks childhood friend joydeep for helping in hospital during recuperating from cardiac arrest 4316829
Sourav Ganguly का वो दोस्त जिसने अस्पताल में पांच दिन तक की सेवा, दादा ने इंस्टाग्राम पर लिखा प्यारा सा संदेश
Sourav Ganguly हल्का दिल का दौरा पड़ने के बाद पूरी तरह से उबरकर वापस घर लौट आए हैं.
Published On Jan 08, 2021, 11:50 AM IST
Last UpdatedJan 08, 2021, 11:50 AM IST
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा वक्त में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने दिल का दौरा पड़ने के बाद बीमारी से उबरते ही सबसे पहले फैन्स और डॉक्टरों को शुक्रिया किया. दादा ने सकुशल घर लौटने से उनके करोड़ो फैन्स खुश हैं. अपनी पुरानी दिनचर्या में लौटते ही सौरव गांगुली ने अपने दोस्त जोयदीप का शुक्रिया कहा.
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जोयदीप, जो पिछले पांच दिनों में तुमने मेरे लिए किया वो मैं पूरी जिंदगी याद रखूंगा. मैं पिछले 40 सालों से तुम्हें जानता हूं. तुम मेरे लिए परिवार के सदस्य की तरह हो.”
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को दो जनवरी को जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था. जिसके बाद पत्नी ने उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया. हल्का दिल का दौरा पड़ने के कारण डॉक्टर एंजियोप्लास्टी सर्जरी के माध्यम से दादा को खतरे से बाहर लाने में सफल रहे.
View this post on Instagram
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बीमार होने के बाद से ही बड़ी संख्या में फैन्स उनके लिए दुआएं कर रहे थे. उनसे मिलने के लिए अस्पताल में नेताओं का भी तांता लगा रहा. दादा ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सबसे पहले डॉक्टर्स को उनकी जान बचाने के लिए शुक्रिया किया. अस्पताल से छुट्टी मिलते वक्त बाहर दादा के प्रशंसक बड़ी संख्या में मौजूद थे. उन्होंने फैन्स को भी माइक के माध्यम से संबांधित किया.