इस भारतीय दिग्‍गज की भविष्‍यवाणी, Rohit Sharma सिडनी टेस्‍ट में जड़ेंगे दोहरा शतक

सिडनी टेस्‍ट से Rohit Sharma चोट के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 05, 2021, 01:55 PM IST

Published On Jan 05, 2021, 01:55 PM IST

Last UpdatedJan 05, 2021, 01:55 PM IST

Rohit Sharma Twitter

Rohit Sharma @ Twitter

India vs Australia, 3rd Test: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई विकेट रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बल्लेबाजी शैली के लिये अनुकूल हैं और भारतीय उप कप्तान नयी गेंद का अच्छी तरह से सामना करने के बाद सिडनी टेस्ट में बड़ा शतक बना सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान चोट लगने के कारण रोहित (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया दौरे में सीमित ओवरों की श्रृंखला और पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे। टेस्ट श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Kane Williamson बने NZ के लिए सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले बल्‍लेबाज, टॉप-10 में ये भारतीय

लक्ष्मण का मानना है कि रोहित को गुरुवार से शुरू होने वाले सिडनी टेस्ट में खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की जगह टीम में रखना चाहिए। अग्रवाल ने अभी तक 17, 09, 00 और 05 रन की पारियां खेली हैं।

‘कंगारू लूजर हैं, हारते हैं तो फिर साजिशें रचने लगते हैं’ भारतीय स्पिनर्स का करारा जवाब

लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी से बेहद खुश होगी विशेषकर तब जबकि विराट कोहली टीम में नहीं हैं। आप भारतीय टीम में अधिक अनुभव चाहते हो क्योंकि अब सिडनी में 2-1 से बढ़त बनाने और फिर 3-1 से श्रृंखला जीतने का अच्छा मौका है। ’’

IND vs AUS: क्‍वीन्‍सलैंड सरकार की सख्‍त टिप्‍पणी के बाद वसीम जाफर ने जोफ्रा आर्चर की तस्‍वीर शेयर कर दिया मजेदार जवाब

उन्होंने कहा, ‘‘रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपना कौशल दिखाना चाहेंगे क्योंकि मेरा मानना है कि उनकी बल्लेबाजी शैली ऑस्ट्रेलियाई विकेटों के अनुकूल है। अगर वह क्रीज पर पांव जमा लेता है, नयी गेंद का अच्छी तरह से सामना कर लेता है तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह बड़ा शतक लगाएगा। ’’

रोहित (Rohit Sharma) ने 2013 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया लेकिन अभी तक केवल 32 टेस्ट मैच खेले हैं।

Editor's Pick