add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बैंगलोर वनडे में स्टीवन स्मिथ को दर्शकों ने चिढ़ाया, जानिए क्यों

चौथे वनडे में 3 रन बनाकर आउट हुए स्टीवन स्मिथ

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Updated on - September 29, 2017 2:22 PM IST

© Getty Images
© Getty Images

चौथे वनडे में भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम इंडिया को हरा दिया लेकिन इस जीत के दौरान उसके कप्तान स्टीवन स्मिथ को दर्शकों के विरोध का सामना करना पड़ा। बैंगलोर वनडे में स्टीवन स्मिथ सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने के बाद जैसे ही स्टीवन स्मिथ पैवेलियन लौटे, उसी दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने उनके खिलाफ हूटिंग की। दर्शकों ने स्टीवन स्मिथ को चिढ़ाते हुए ‘बू…’ की आवाजें निकाली।

दर्शकों ने स्टीवन स्मिथ को क्यों चिढ़ाया?
स्टीवन स्मिथ के आउट होने के बाद बैंगलोर के दर्शकों ने हूटिंग करने की एक बड़ी वजह थी। दरअसल भारत के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में स्टीवन स्मिथ का डीआरएस विवाद सामने आया था। बैंगलोर में ही खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान स्टीवन स्मिथ ने डीआरएस लेने के लिए ड्रेसिंग रूम से मदद लेने की कोशिश की थी।

दरअसल उमेश यादव की ही एक गेंद स्टीवन स्मिथ के पैड पर लगी, जिसके बाद उमेश और अन्य भारतीय खिलाड़ियों की अपील पर अंपायर ने स्मिथ को आउट करार दे दिया। लेकिन आउट होने के बाद स्मिथ ने पहले दूसरे छोर पर खड़े पीटर हेंड्सकॉम्ब से डीआरएस लेने के लिए सलाह ली और इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम से इशारा करके पूछने लगे। बैंगलोर वनडे में कैसे ‘फिक्स’ हुई टीम इंडिया हार? जानिए 4 बड़ी वजह

स्मिथ की इस हरकत पर विराट कोहली के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और बाद में अंपायर को स्मिथ को पैवेलियन जाने का इशारा करना पड़ा। हालांकि स्मिथ ने मैच के बाद इस वाकये को ‘ब्रेन फेड’ का नाम दिया था। बैंगलोर में खेले गए वनडे में एक बार फिर उमेश यादव की गेंद पर स्टीवन स्मिथ आउट हुए और दर्शकों ने उसी घटना को एक बार फिर याद करते हुए स्टीवन स्मिथ के खिलाफ हूटिंग की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source