- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia, 4th ODI: Twitter bashes at Virat Kohli for Rohit Sharma’s run out
ट्विटर पर फैंस ने विराट के सिर फोड़ा हार का ठीकरा
वीरेंद्र सहवाग ने भी कहा कि विराट कोहली आसानी से दूसरी तरफ पहुंच सकते थे।
Published On Sep 29, 2017, 08:51 AM IST
Last UpdatedSep 29, 2017, 08:51 AM IST

बैंगलौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे में टीम इंडिया को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारत 3-0 से सीरीज जीत चुका था लेकिन ये मैच हारकर टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान से गिर गई। भारत के मैच हारने के कई कारण हैं, जिसमें सबसे बड़ी वजह है रोहित शर्मा का रन आउट होना। ऑस्ट्रेलिया के दिए 335 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा-अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। वहीं रहाणे के आउट होने के बाद भी रोहित पारी को संभाले रहे, अगर वह देर तक बल्लेबाजी करते तो भारत यकीनन मैच जीत जाता लेकिन 23वें ओवर में विराट कोहली और रोहित के बीच तालमेल में गड़बड़ी हुई और इस वजह से रोहित रन आउट हो गए।
केन रिचर्डसन के 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली ने पीछे प्वाइंट की तरफ शॉट खेला और रन की कॉल की। पीछे मौजूद स्मिथ ने तेजी के साथ गेंद पकड़ा और स्ट्राइकर एंड की तरफ फेंका। कोहली ये देखते ही वापस अपनी जगह पर आने लगे, हालांकि तब तक रोहित आधी क्रीज पार कर चुके थे। स्ट्राइकर एंड पर स्मिथ का निशाना नहीं लगा, जिसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब ने गेंद उठाई और गेंदबाज की तरफ नॉन स्ट्राइकर एंड पर फेंकी। रोहित तेजी से वापस भागे लेकिन तब तक रिचर्डसन ने गेंद विकेट पर लगा दी थी। रोहित शर्मा 65 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। [ये भी पढ़ें: बेंगलुरू वनडे में भारत की हार, लगातार 10 जीत का सपना टूटा]
#INDvAUS #kohli #HardikPandya #RohitSharma pic.twitter.com/jZMHy9tvJ4
— InsomniacAthiest (@damnherocks) September 28, 2017
Last time Virat Kohli coordinated with Rohit Sharma perfectly #INDvsAUS pic.twitter.com/fbn6ECLNWY
— Rohit Sharma (@imWrong45) September 28, 2017
Kohli was Ravindra Jadeja of the match and Rohit Sharma was Hardik Pandya.
You know what I mean.#INDvsAUS— Come Again (@iSmituu) September 28, 2017
Rohit sharma reaction after kohli got out : #INDvAUS pic.twitter.com/UznqAl0RQ9
— bhalla sahab (@Amarpal30630906) September 28, 2017
Rohit Sharma to Virat Kohli after getting runout
#INDvAUS pic.twitter.com/b2AsmYCsc0— Kaju Katli (@MonkNxtDoor) September 28, 2017
रोहित का ये रन आउट जल्द ट्विटर पर चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने कप्तान कोहली को इसका जिम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना था कि कोहली अपना विकेट देकर रोहित को बचा सकते थे क्योंकि वह अच्छी फॉर्म में थे और क्रीज पर काफी समय बिता चुके थे। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब इन दो बल्लेबाजों के बीच तालमेल खराब हुआ है। एक साथ बल्लेबाजी करते हुए इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ऐसा पहले 6 बार हो चुका है, जिसमें से 4 बार कोहली आउट हुए हैं और 2 बार रोहित। ये भी पढ़ें: बतौर कप्तान सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली
Virat Kohli and Rohit Sharma practicing run outs.. pic.twitter.com/c5kaf5CEF1
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) September 28, 2017
#CT17 Vs Pakistan And Today Rohit’s run out
2nd match Vs Australia Rahane’s Run Out
All 3 times Kohli was the reason
SELFISH#Shared— Karthik (@karthikpens) September 28, 2017
You should have ans this..
Turning point of the match..
1 Rohit Sharma : RUN OUT
2 M S Dhoni : Bating too late@virendersehwag #INDvAUS— Upendra K Singh (@KumarupenS) September 28, 2017
Rohit compensated with a 209(2013) in B’lore when he & Virat were involved in a run out &
Now Kohl 21
Selfish side of #Kohli#INDvAUS— DONTOMJAMES (@DONTOMJAMES) September 28, 2017
गौरतलब है कि 2013 में बैंगलौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में रोहित की गलती से कोहली रन आउट हो गए थे। उस मैच में रोहित शर्मा ने पहला दोहरा शतक जड़ा था और भारत वो मैच 57 रनों से जीत गया था। इस मैच में अगर कोहली भी कोई बड़ी पारी खेलते तो शायद किसी को ये रन आउट ना याद आता।