बतौर कप्तान सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

विराट कोहली ने 36 पारियों में बतौर कप्तान 2,000 रन पूरे किए

Edited By : Manoj Shukla |Sep 28, 2017, 08:04 PM IST

Published On Sep 28, 2017, 08:04 PM IST

Last UpdatedSep 28, 2017, 08:04 PM IST

रोहित शर्मा, विराट कोहली © AFP
रोहित शर्मा, विराट कोहली © AFP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने बतौर कप्तान एबी डीविलियर्स के सबसे तेज 2,000 रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब इस रिकॉर्ड पर भी कोहली ने अपना नाम लिखवा लिया है। कोहली ने बतौर कप्तान सिर्फ 36 पारियों में अपने 2,000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही कोहली अब बतौर कप्तान सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर माइकल क्लार्क (41), चौथे पर एम एस धोनी (48) और पांचवें पर ऑयन मॉर्गन (48) हैं। ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने लगाए 50 छक्के

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में इस बड़ी उपलब्धि को अपने नाम किया। हालांकि कोहली इस मैच में ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 21 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को नाथन कूल्टर नाइल ने आउट किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में कोहली अपने नाम के मुताबिक खेल नहीं दिका सके हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों में (0, 92, 28, 21) रन ही बनाए हैं। कोहली इस सीरीज में एक बार ही अर्धशतक लगा पाए हैं और तीन पारियों में वो 30 से ज्यादा की पारी भी नहीं खेल सके हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चौथे वनडे में 335 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक भी जड़े। रहाणे (53) रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। रहाणे के बाद रोहित (65) रन बनाकर कोहली की गलती पर रन आउट हो गए। इसके बाद भारत को कोहली (21) के रूप में तीसरा झटका भी लग गया। 3 विकेट गिर जाने के बाद जाधव और पांड्या ने पारी को संभाला और खबर लिखे जाने तक स्कोर को 190 तक पहुंचा दिया था।

Editor's Pick