मैं विराट कोहली के जज्बे को सलाम करता हूं: अजिंक्य रहाणे

टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। चोटिल विराट कोहली की जगह स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे ईशांत शर्मा की जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

Edited By : Devbrat Bajpai |Mar 25, 2017, 09:38 AM IST

Published On Mar 25, 2017, 09:38 AM IST

Last UpdatedMar 25, 2017, 09:38 AM IST

अजिंक्य रहाणे © Getty Images
अजिंक्य रहाणे © Getty Images

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उम्मीद के विपरीत ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। हां, टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव जरूर किए गए हैं। चोटिल विराट कोहली की जगह स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे ईशांत शर्मा की जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। विराट कोहली को लेकर अंतिम समय तक सस्पेंस बरकरार रहा और अंततः फिट न होने की वजह से उन्होंने मैच से किनारा कर लिया। उनकी जगह टीम की कमान अजिंक्य रहाणे संभाल रहे हैं।

रहाणे ने कहा, “मैं विराट के जज्बे को सलाम करता हूं। जो हमारी टीम में फिट नहीं होता वह साधारणतया अपने आपको बाहर कर लेता है और वही उन्होंने किया। यह एक अच्छी पिच दिखाई देती है और पहले दो दिन अच्छा खेलेगा। हमारे लिए यह जरूरी है कि बढ़िया शुरुआत करें क्योंकि हम चार गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं। अगर शुरुआत में हम कुछ विकेट ले लेते हैं तो मैच वहां से बदल जाएगा। तैयारी अच्छी हुई है। और हर किसी ने इस सीरीज में अच्छा योगदान दिया है। भुवनेश्वर कुमार को टीम में ईशांत की जगह वहीं कुलदीप यादव को टीम में कोहली की जगह शामिल किया गया है।” [भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा टेस्ट, लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम बल्लेबाजी करेंगे। एक बेहतरीन मैच के लिए स्टेज सेट हो चुका है। एक बेहतरीन जगह जहां पीछे पहाड़ हैं और उम्मीद करते हैं कि क्रिकेट उतनी ही ऊंचाईयों पर होगा। विकेट अच्छा दिखाई दे रहा है। हां, मैदान में घास है। यहां सीरीज में अब तक हुए मैचों से ज्यादा उछाल देखने को मिल सकती है। लेकिन मैं अक्सर गलत साबित हुआ हूं। हमें वहां जाने का इंतजार करना होगा और परिस्थितियों के हिसाब से अपने आपको ढालना होगा। हमारे लड़के तैयार हैं और हम बिना किसी परिवर्तन के उतर रहे हैं।”

Editor's Pick