• Home
  • News
  • India vs Australia, 4th Test at Sydney, Day 5: IND vs AUS, Live update

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान कोहली

सिडनी मैच के ड्रॉ होने के साथ ही भारत ने 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत ली।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 07, 2019, 05:05 AM IST

Published On Jan 07, 2019, 05:05 AM IST

Last UpdatedJan 07, 2019, 05:05 AM IST

Team India (AFP)

सिडनी टेस्ट को आधिकारिक तौर पर ड्रॉ घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ भारत ने 4 टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती है। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय और पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं।


चौथे टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतकर विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी चुनी और पिच का पूरा फायदा उठाया। भारतीय टीम ने मयंक अग्रवाल के अर्धशतक और चेतेश्वर पुजारा की 193 रनों की धमाकेदार पारी की मदद से शानदार शुरुआत की। जिसके बाद रिषभ पंत (159) और रविंद्र जडेजा (81) ने मिलकर भारत को 622/7 के स्कोर तक पहुंचाया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि: विराट कोहली

भारत के पारी घोषित करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को कुलदीप यादव की फिरकी का सामना करना पड़ा। पिच से मदद ना मिलने के बावजूद कुलदीप ने लगातार अच्छी गेंदबाजी कर अपना दूसरा टेस्ट पांच विकेट हॉल झटका और ऑस्ट्रेलिया टीम को 300 पर समेट दिया।

ये भी पढ़ें:30 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को घर पर फॉलोऑन देने वाली पहली टीम बना भारत

322 रनों की बढ़त के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया। बारिश, खराब रोशनी और गीली आउट फील्ड के चलते चौथे दिन केवल 24.5 औवर हुए और पांचवें दिन एक भी गेंद नहीं खेली जा सकी। मैच अधिकारियों और अंपायरों ने बातचीत करने के बाद सिडनी टेस्ट को ड्रॉ करार दिया। इसी के साथ भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती।

Editor's Pick