• Home
  • News
  • India vs Australia 4th Test: Brad Hodge questions Virat Kohli’s absence

क्या आईपीएल के लिए विराट नहीं खेले धर्मशाला टेस्ट ?

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने खड़े किए विराट पर सवाल

Edited By : Anoop Dev Singh |Mar 26, 2017, 07:23 PM IST

Published On Mar 26, 2017, 07:23 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2017, 07:23 PM IST

ब्रैड हॉज और विराट कोहली © Getty Images
ब्रैड हॉज और विराट कोहली © Getty Images

गुजरात लायंस के कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने विराट कोहली के खिलाफ सनसनीखेज बयान दिया है। ब्रैड हॉज ने कहा है कि हो सकता है विराट कोहली आईपीएल में खेलने के लिए धर्मशाला टेस्ट में बाहर बैठे हों। फॉक्स स्पोर्ट्स में जब ब्रैड हॉज से पूछा गया कि क्या विराट कोहली आईपीएल के चलते धर्मशाला टेस्ट में नहीं खेले तो इस सवाल पर हॉज से जवाब दिया ‘ऐसा हो सकता है, पहले भी कई बार आईपीएल के लिए ऐसा हुआ है। सिर्फ विराट ही नहीं दूसरे खिलाड़ी भी आईपीएल में खेलना चाहते हैं क्योंकि यहां खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात होती है। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो आईपीएल से पहले चोट का बहाना आराम करते हैं ताकि वो आईपीएल में खेल सकें और अच्छा प्रदर्शन कर सकें क्योंकि आईपीएल में बहुत पैसा है। ‘ [ये भी पढ़े: आईपीएल 2017: दसवें सत्र का पूरा शेड्यूल]

विराट कोहली को लेकर ब्रैड हॉज ने एक और गंभीर बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि विराट कोहली की कंधे में लगी चोट गंभीर हो और वो आईपीएल के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएं। फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए ब्रैड हॉज ने बयान दिया ‘एक खिलाड़ी के तौर पर मैं चाहता हूं कि विराट कोहली की चोट गंभीर हो और जब मेरी टीम गुजरात लायंस आरसीबी के खिलाफ भिड़े तो विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल रहे हों।’
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं और उन्हें अपना पहला आईपीएल मैच 5 अप्रैल को खेलना है। विराट कोहली दाएं कंधे में चोट के चलते धर्मशाला टेस्ट से बाहर हैं। विराट कोहली रांची टेस्ट की पहली पारी में फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। धर्मशाला टेस्ट से पहले उनका फिटनेस टेस्ट भी हुआ था जिसे वो पास नहीं कर सके थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Editor's Pick