- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia 4th Test live sore ball by ball commentary of ind vs aus ahmedabad test Day 3
Ind vs Aus 4th Test Day 3 Live: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, लाइव अपडेट्स
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें...
Published On Mar 11, 2023, 08:19 AM IST
Last UpdatedMar 11, 2023, 08:19 AM IST
CC HINDI
India Vs Australia 4th Test Day 3 LIVE Cricket Scorecard and Updates
Ind vs Aus 4th Test Day 3 Live: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 188 रन बनाए. भारत इस तरह से अभी ऑस्ट्रेलिया से 292 रन पीछे है. भारत ने पहले सत्र में कप्तान रोहित शर्मा (35) का विकेट गंवाया जिन्हें मैथ्यू कुनमन ने आउट किया. भारत ने दूसरे सत्र में चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवाया। उन्होंने टॉड मर्फी की गेंद पर LBW आउट होने से पहले 42 रन बनाए. चाय के विश्राम के समय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 103 रन पर खेल रहे थे जबकि विराट कोहली को अभी अपना खाता खोलना है.
इससे पहले पारी के 21वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा मैथ्यू कुहनमैन की गेंद पर बैकफुट पंच मारने की कोशिश में शार्ट एक्स्ट्रा कवर पर कैच दे बैठे। रोहित ने 35 रन बनाये जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था.
प्लेइंग इलेवन
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलियाः ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।