- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs australia 4th test mayank agarwal seen shining ball with sweating 4339111
Mayank Agarwal ने इजाजत किया गेंद चमकाने का नया तरीका, थूक की जगह इस चीज का इस्तेमाल, सकते में ICC
कोरोना महामारी के चलते आईसीसी ने थूक के इस्तेमाल पर रोक लगाई दी है.
Published On Jan 18, 2021, 01:58 PM IST
Last UpdatedJan 18, 2021, 01:58 PM IST
ब्रिसबेन टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने गेंद पर थूक का इस्तेमाल नहीं करने के नियम का तोड़ ढूंढ़ ही निकाला. मैच के दौरान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें मयंक अलग ही अंदाज में थूक का इस्तेमाल किए बिना गेंद को चमकाते हुए नजर आ रहे हैं.
बीते साल कोरोना वायरस के एकाएक पूरी दुनिया में फैलने के बाद क्रिकेट गतिविधियों पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया. लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट की फिर बहाली हुई तो बायो-बबल के अंदर क्रिकेटर्स के रहने को अनिवार्य कर दिया गया. साथ ही आईसीसी की तरफ से क्रिकेट मैच के दौरान नई नियमावली भी बना दी गई.
गेंद पर थूक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई. थूक इस्तेमाल कर ही खिलाड़ी अक्सर गेंद को चमकाते हैं ताकि उन्हें पर्याप्त स्विंग या रिवर्स स्विंग मिल सके. ऐसे में थूक का इस्तेमाल रुकने से क्रिकेट जगत में स्विंग गेंदबाजी पर पड़ने वाले असर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई.
Modern-day shining techniques 😂
Live #AUSvIND: https://t.co/IzttOVL3j4 pic.twitter.com/enApdJ7MTW
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 18, 2021
ब्रिसबेन के गाबा मैदान में जारी टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान मयंक अग्रवाल गेंद को लेकर साथी खिलाड़ी के पास पहुंचे. उन्होंने उस खिलाड़ी का चुनाव किया जिसे पसीने आ रहे थे. वो साथी खिलाड़ी के हाथ पर लगे पसीने को बॉल पर लगाकर उसे चमकाने लगे.
आईसीसी की नई गाइडलाइन में गेंद पर थूक लगाने पर रोक है लेकिन पसीना लगाने के संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है.