- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia, 4th Test: Ricky Ponting have seen next Adam Gilchrist in Rishabh Pant
दिग्गज रिकी पोंटिंग बोले- दूसरे एडम गिलक्रिस्ट हैं रिषभ पंत
रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहली पारी में नाबाद 159 रन की लाजवाब पारी खेली।
Published On Jan 05, 2019, 01:30 PM IST
Last UpdatedJan 05, 2019, 01:30 PM IST
Rishabh-pant © Getty Images (file image)
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की तारीफ की करते हुए उन्हें दूसरा एडम गिलक्रिस्ट करार दिया है।
पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहली पारी में नाबाद 159 रन की लाजवाब पारी खेली।
पढ़ें: इंग्लैंड सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने रिचर्ड पायबस को अंतरिम कोच बनाया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ पंत के साथ काम कर चुके पोंटिंग ने कहा, ‘वह वास्तविक प्रतिभा के धनी हैं और गेंद पर अच्छी तरह से प्रहार करते हैं। वह वास्तव में खेल की अच्छी समझ रखते हैं। मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं जो दिल्ली (कैपिटल्स) में उनका कोच हूं।’
पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘उन्हें अपनी विकेटकीपिंग पर थोड़ा मेहनत करने की जरूरत है। वह बेहतर बल्लेबाज भी बनेंगे। हम कमेंट्री बॉक्स में उनके बारे में बात कर रहे थे। वह दूसरे एडम गिलक्रिस्ट की तरह हैं।’
पढ़ें: भारतीय क्रिकेटरों ने ग्लेन मैकग्रा को हस्ताक्षर वाली पिंक टोपी दी
पोंटिंग ने कहा कि पंत अपने पूर्ववर्ती महेंद्र सिंह धोनी की तुलना में टेस्ट मैचों में अधिक शतक लगाएंगे।
न्होंने कहा, ‘हम हमेशा महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय क्रिकेट पर उनके प्रभाव के बारे में बात करते हैं। उन्होंने भारत की तरफ से काफी टेस्ट मैच खेले लेकिन केवल छह टेस्ट शतक लगाए। यह युवा (पंत) उनसे अधिक टेस्ट शतक लगाएगा।’
(इनपुट -एजेंसी)