• Home
  • News
  • India vs Australia, 5th ODI: Ex Indian skipper Bishan Singh Bedi slams poorly kept Feroz Shah Kotla pitch

कोटला की खराब पिच के लिए बिशन सिंह बेदी ने की डीडीसीए की खिंचाई

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां वनडे मुकाबला दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जा रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 13, 2019, 05:12 PM IST

Published On Mar 13, 2019, 05:12 PM IST

Last UpdatedMar 13, 2019, 05:12 PM IST

Feroz Shah kotla @ Twitter/Cricket Australia

Feroz Shah kotla @ Twitter/Cricket Australia

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में वनडे सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें सीरीज में 2-2 से बराबरी पर हैं, ऐसे में इस निर्णायक मैच में दोनों ही टीमें अपना पूरा जोर लगा रही हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान बिशन सिंह बेद ने कोटला की पिच पर सवाल खड़े किए हैं।

बिशन सिंह बेदी का मानना है कि मैच से पहले तक कोटला की पिच को बेहद खराब स्थिति में रखा गया। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा, “कोटला की पिच को देखकर ऐसा लगता है कि इसपर काफी क्रिकेट खेला जा चुका है। ये काफी इस्‍तेमाल हो चुकी पिच लग रही है जबकि यहां ज्‍यादा घरेलू मैच तक नहीं खेले गए हैं। यहां तक की बाकी हिस्‍सों को देखकर भी ऐसा लगता है कि यहां का रखरखाव काफी खराब है। मैच से पहले पिच में कुछ ऊपरी बदलाव किए जा सकते थे ताकि यह पिच देखने में हरी भरी और अच्‍छी लगती।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया मैच का लाइव स्‍कोर जानने के लिए क्लिक करें

उन्‍होंने कहा, “कोटला की पिच देखने में वनडे मैच खेलने वाली पिच नहीं लग रही है। इस स्‍लो पिच पर बड़ा स्‍कोर बनने की उम्‍मीद नहीं है। भारत अतिरिक्‍त तेज गेंदबाज के साथ खेल रहा है जबकि ऑस्‍ट्रेलिया ने एडम जम्‍पा की मदद के लिए नॉथन लियोन को भी टीम में शामिल किया है। हमें ये जानने के लिए ज्‍यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है कि किसने इस पिच को ज्‍यादा अच्‍छे से समझा है।”

पढ़ें: ‘मनोवैज्ञानिक समस्यों को ठीक करने के रास्ते में आगे बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया टीम’

मैच शुरू होने से पहले सुनील गावस्‍कर ने कहा था कि पिच में थोड़ी बहुत ही मूवमेंट है। बाउंस भी थोड़ी लो ही नजर आ रही है, जिसके कारण इस पिच पर औसत स्‍कोर 220-230 लग रहा है। बाद में ड्यू फैक्‍टर भी काम करेगा। पिच पर थोड़ी बहुत स्पिन मिलेगी, लेकिन वो इतनी ज्‍यादा नहीं होगी कि बल्‍लेबाज को परेशान कर सके।

बता दें कि पिच की कंडीशन को ध्‍यान में रखते हुए ही ऑस्‍टेलियाई कप्‍तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का निर्णय लिया है। टॉस हारने के बाद कप्‍तान कोहली ने कहा, “मैं भी पहले बल्‍लेबाजी ही चुनता। उम्‍मीद करता हूं टॉस हारने के कारण हमें ज्‍यादा नुकसान नहीं होगा।”

Editor's Pick