• Home
  • News
  • India vs Australia, 5th ODI: Jhye Richardson-Pat Cummins partnership was really good in the end: Usman Khawaja

बड़ा लक्ष्‍य रखने में कमिंस-रिचर्ड्सन की पारी रही अहम: उस्‍मान ख्‍वाजा

दिल्‍ली वनडे में उस्‍मान ख्‍वाजा ने सीरीज में अपना दूसरा शतक जड़ा।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 13, 2019, 07:18 PM IST

Published On Mar 13, 2019, 07:18 PM IST

Last UpdatedMar 13, 2019, 07:18 PM IST

Usman Khawaja @Twitter Cricket Australia

Usman Khawaja @Twitter/Cricket Australia

दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जा रहे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया के सलामी बल्‍लेबाज उस्‍मान ख्‍वाजा ने शतकीय पारी खेली। ख्‍वाजा ने 10 चौकों और दो छक्‍कों की मदद से फाइनल मुकाबले में 100 रन बनाए, जिसकी मदद से ऑस्‍ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 272/9 रन बनाए। हालांकि ख्‍वाजा का मानना है कि बड़े लक्ष्‍य तक पहुंचने में पैट कमिंस और झाय रिचर्ड्सन की भूमिका अहम रही।

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया मैच का लाइव स्‍कोर जानने के लिए क्लिक करें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिचर्ड्सन ने अंत में 21 गेंद पर 29 रन की पारी खेली थी। इसी तरह पैट कमिंस आठ गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 34 रन की साझेदारी बनी। पहली पारी खत्‍म होने के बाद प्रसारणकर्ता स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत के दौरान ख्‍वाजा ने कहा, “एक अच्‍छा प्रतिस्‍पर्धी लक्ष्‍य देकर हमें काफी अच्‍छा लग रहा है। हमने मध्‍यक्रम में कुछ विकेट जरूर गंवा दिए लेकिन झाय रिचर्ड्सन और पैट कमिंस के बीच साझेदारी अंत में काफी अहम रही।”

पढ़ें: ‘मनोवैज्ञानिक समस्यों को ठीक करने के रास्ते में आगे बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया टीम’

ख्‍वाजा और ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान एरोन फिंच के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी बनी। फिंच के आउट होने के बाद ख्‍वाजा ने पीटर हैंड्सकॉम्‍ब के साथ मिलकर 99 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि मध्‍यक्रम में जल्‍दी विकेट खोने के कारण रनों की रफ्तार धीमी होने लगी थी।

ख्‍वाजा ने कहा, “जब मैं आउट हुआ तो मुझे लग रहा था कि लक्ष्‍य 280 रहेगा। ये एक ऐसी विकेट है जिसपर खेल आगे बढ़ने के साथ-साथ रन बनाना मुश्किल हो जाएगा। मैं उम्‍मीद करता हूं कि हम गेंदबाजी और फील्डिंग अच्‍छी करेंगे। हम वो सब करेंगे जो हमारे बस में है।”

मौजूदा सीरीज में ख्‍वाजा दो शतक जड़ चुके हैं। वो मोहाली वनडे में वो 91 रन पर आउट हुए और शतक से चूक गए। इस सीरीज में ख्‍वाजा ने पांच मैचों में 76.60 की औसत से 383 रन बनाए हैं। वो इस सीरीज में रन बनाने वालों की फेहरिस्‍त में टॉप पर हैं।

Editor's Pick