2nd Practice Match: मयंक अग्रवाल को मिल सकता है मौका, IND-AUS के लिए ओपनिंग बना पहेली

2nd Practice Match: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें शुक्रवार को डे-नाइट प्रैक्टिस मैच में आमने-सामने होगी.

Edited By : India.com Staff |Dec 10, 2020, 09:56 PM IST

Published On Dec 10, 2020, 09:56 PM IST

Last UpdatedDec 10, 2020, 09:56 PM IST

Day-Night Practice Test Match: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia A, 2nd Practice Match) के बीच टेस्‍टसीरीज से पहले शुक्रवार को शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्‍ट मैच को लेकर दोनों टीमें योजना बनाने में लगी है. भारत के पास रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैर मौजूदगी में ओपनिंग जोड़ी तय करने की परेशानी है. इसी तरह मेजबान ऑस्ट्रेलिया को भी चोटिल डेविड वार्नर (David Warner) के विकल्‍प का चुनाव करना है. इस मैच के बाद 17 दिसंबर को एडिलेड में होने वाला पहला टेस्‍ट मैच में डे-नाइट होगा.

क्‍या शमी और बुमराह को मिलेगा मौका ?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को खिलाता है या नहीं. कोहली ने पहले कहा था कि वह, बुमराह, शमी और राहुल जो तीनों प्रारूप खेल रहे हैं, उन्हें आराम की जरूरत है. भारत ने हाल ही में 12 दिनों में छह सीमित ओवरों के मैच खेले हैं. इसलिए ऐसा संभव है कि उन्हें आराम दिया जाए.

चोटिल हैं जडेजा

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जो सभी (India vs Australia A, 2nd Practice Match) प्रारूपों में खेलते हैं, लेकिन वह कनकशन के कारण बाहर हैं.. भारत के दो प्रमुख गेंदबाजों का न खेलना ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट खिलाड़ियों को उनके खिलाफ खेलने के अभ्यास का मौका नहीं देगा. ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी इस समय ए टीम का हिस्सा हैं. जोए बर्न्‍स और कैमरून ग्रीन दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो ए टीम में हैं और टेस्ट सीरीज में भी खेलेंगे.

बर्न्‍स के साथ सलामी बल्‍लेबाज कौन होगा ?

बर्न्‍स के साथ सलामी बल्लेबाज कौन होगा इस पर अभी भी संशय है. युवा विल पुकोवस्की डेविड वार्नर का स्थान लेने वाले थे लेकिन वह कनकशन के कारण निगरानी में हैं. पहले अभ्यास मैच में उन्हें कार्तिक त्यागी की गेंद उनके सिर पर लग गई थी.

पुकोवस्की की गैरमौजूदगी में बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्कस हैरिस को पारी की शुरुआत करने भेजा जा सकता है. वह हालांकि टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं.

मयंक को मिलेगा मौका !

भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को मौका मिल सकता है क्योंकि पिछले अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी विफल रही थी.

साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि राहुल को आराम दिया जाता है या नहीं. या फिर दोनों में से किसी एक युवा खिलाड़ी को मयंक के साथ पारी की शुरुआत के लिए भेजा जाएगा.

रिषभ पंत या रिधिमान साहा ?

भारत किस विकेटकीपर को इस मैच में आजमाता है यह भी काफी अहम होगा. (India vs Australia A, 2nd Practice Match) रिद्धिमान साहा ने पहले वार्मअप मैच में विकेटकीपिंग की थी और इसलिए दूसरे मैच में रिषभ पंत (Rishabh Pant) को देखा जा सकता है.

Editor's Pick