ऐतिहासिक जीत के साथ ऑस्‍ट्रेलिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत के हाथ लगे ये शर्मनाक...

मुंबई वनडे में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से मात दी.

Edited By : India.com Staff |Jan 15, 2020, 09:51 AM IST

Published On Jan 15, 2020, 09:51 AM IST

Last UpdatedJan 15, 2020, 09:51 AM IST

मुंबई में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को डेविड वार्नर और एरोन फिंच के शतकों के चलते ऑस्‍ट्रेलिया के सामने 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत को इस बड़ी हार से रूबरू कराने के बाद कंगारू टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. भारत ने भी कुछ ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड बनाए हैं जिसकी विराट कोहली ने कभी कल्‍पना भी नहीं की होगी.

पढ़ें:- IND vs AUS Mumbai ODI : टीम इंडिया की घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के 5 कारण

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वनडे इतिहास में तीसरी बार बना 250 पार का लक्ष्‍य

यह वनडे इतिहास में तीसरा मौका है जब कोई टीम 250 या उससे ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 विकेट से जीती है. रोचक बात यह है कि हारने वाली तीनों टीमें एशियाई हैं.

वार्नर-फिंच ने दूसरी बार भारत के खिलाफ बनाई 200 पर की साझेदारी

मैन ऑफ द मैच चुने गए डेविड वार्नर और फिंच की सलामी जोड़ी ने भारत में दूसरी बार पहले विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है. इससे पहले इन दोनों ने 2017 में बेंगलुरू में 231 रन की साझेदारी की थी.

पढ़ें:- NZ में इंडिया ए के लिए बल्‍लेबाजी करते नजर आएंगे पृथ्‍वी शॉ, पास किया यो-यो टेस्‍ट

भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

यह भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए अभी तक सबसे बड़ी साझेदारी है. वहीं, यह ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है. इससे पहले भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी 242 रनों की थी, जो स्टीव स्मिथ और जॉर्ज बैली ने 2016 में पर्थ में बनाई थी.

दूसरी बार भारत घर में 10 विकेट से हारा

भारतीय टीम को वनडे में चौथी बार 10 विकेट से हार मिली जबकि यह दूसरा मौका है जब भारतीय टीम घर में 10 विकेट से हारी हो. वहीं, इस स्टेडियम पर भारतीय टीम पहली बार 10 विकेट से हारी है. इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह चौथा मैच था जिसमें से तीसरी बार आस्ट्रेलिया को जीत मिली है.

Editor's Pick