एडम जम्‍पा का दावा, इस तरह से किया जा सकता है विराट कोहली को आउट

एडम जम्‍पा अपने करियर में विराट कोहली को चार बार आउट कर चुके हैं.

Edited By : India.com Staff |Jan 16, 2020, 04:23 PM IST

Published On Jan 16, 2020, 04:23 PM IST

Last UpdatedJan 16, 2020, 04:23 PM IST

IND vs AUS: मुंबई वनडे (Mumbai ODI) में विराट नंबर-4 पर बल्‍लेबाजी के लिए आए और महज 16 रन बनाकर एडम जम्‍पा (Adam Zampa) की गेंद पर कांट एंड बोल्‍ड हो गए. जम्‍पा अपने करियर के दौरान चार बार विराट कोहली का विकेट झटक चुके हैं. राजकोट वनडे से एक दिन पहले जम्‍पा ने बताया कि उन्‍हें विराट कोहली की कमजोरी का पता चल गया है.

पढ़ें:- महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्‍ट से हुए बाहर, ये 5 युवा किए गए शामिल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एडम जम्‍पा (Adam Zampa) ने कहा, “विराट कोहली को गेंदबाजी करना बेहद कठिन है. जीवन में मैंने जितने भी बल्‍लेबाजों के सामने गेंदबाजी की है उनमें विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे कठिन रहे हैं. पहले वनडे मुकाबले के बाद अब वो और सतर्क हो जाएंगे. जिसके चलते हमारे लिए चुनौतियां भी बढ़ जाएगी.”

एडम जम्‍पा ने आगे कहा, “हमने पाया है कि विराट कोहली पारी की शुरुआत में लेग स्पिनर के सामने बल्‍लेबाजी करने में थोड़ा असहज महसूस करते हैं. वो काफी अच्‍छी शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं. पिछले मैच में भले ही विराट 14 गेंद पर 16 रन ही बना पाए हों, लेकिन मैदान पर आते ही वो काफी ऊर्जा पैदा कर देते हैं.”

पढ़ें:- शर्मनाक हार पर दादा बोले- बुरा दिन था, राजकोट वनडे में भारत करेगा मजबूत वापसी

ऑस्‍ट्रेलिया के इस लेग स्पिनर (Adam Zampa) ने कहा, “कुछ कवर ड्राइव के दौरान हमने देखा है कि दो छोरों के बीच वो काफी तेजी से रन बनाने के लिए दौड़ते हैं. मुझे लगता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ कोशिश करते हुए गेम प्‍लान बनाना बेहद जरूरी है. हमने मैच से पहले यह रणनीति बनाई थी कि विराट के खिलाफ लेग स्पिनर से गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.”

Editor's Pick