- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia Adelaide Test : Australia batsmen underestimated R Ashwin, it was their undoing; Says Ricky Ponting
पोंटिंग बोले-ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अश्विन को हल्के में लिया
भारत ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में एक विकेट पर नौ रन बना लिये हैं
Published On Dec 18, 2020, 08:47 PM IST
Last UpdatedDec 18, 2020, 08:47 PM IST
R Ashwin with Team India @twitter
अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एडिलेड में जारी पिंक बॉल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 4 विकेट निकाले। नतीजतन भारीतय टीम को पहली पारी में 53 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अश्विन को कम करके आंका और इस गेंदबाज के खिलाफ उनके आक्रामक रवैये के कारण पहली पारी में टीम की बल्लेबाजी बिखर गई।
34 साल के अश्विन ने दिग्गज स्टीव स्मिथ को भी पवेलियन की राह दिखाई। इस दिन-रात्रि टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई।
ब्रेट ली ने कोहली को दिया ये ऑफर, बोले-यदि ऐसा होता है तो हम खुले दिल से…
पोंटिंग ने चैनल 7 (सेवन) से कहा, ‘अश्विन के खिलाफ हमारे बल्लेबाज जरूरत से ज्यादा आक्रामक दिख रहे थे। उन्होंने अश्विन को कम कर के आंका लेकिन अश्विन ने दिखा दिया कि वह कितने शानदार है।’
इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच रहते हुए अश्विन के साथ काम करने वाले इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ‘वे अश्विन के खिलाफ रन बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन यह उलटा पड़ गया।’
अश्विन ने पहली पारी में 18 ओवर में 55 रन देकर चार विकेट लिए जिससे भारतीय टीम को पहली पारी में 53 रन की बढ़त मिली। भारत ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में एक विकेट पर नौ रन बना लिये है जिससे उसकी कुल बढ़त 62 रन की हो गई है।