फ्लड लाइट में पिंक बॉल से खेलना आसान नहीं है : टिम पेन

पहली पारी में 244 रन पर सिमटने वाली भारतीय टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी कुल बढ़त 62 रन की कर ली

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 18, 2020, 09:04 PM IST

Published On Dec 18, 2020, 09:04 PM IST

Last UpdatedDec 18, 2020, 09:04 PM IST

Tim Paine @afp (file image)

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 73 रन की पारी खेली। पेन ने स्वीकार किया कि गुलाबी गेंद को दूधिया रोशनी में देखना ‘आसान नहीं’ है।

पेन नाबाद 73 रन की पारी खेलकर शीर्ष स्कोरर रहे जिसके बावजूद उनकी टीम एडीलेड ओवल में मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 191 रन पर सिमट गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पेन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हां, निश्चित रूप से तेज गेंदबाजी का स्तर बेहतरीन है। गुलाबी गेंद भी शायद इसका एक कारण है। इससे सामंजस्य बिठाना और इसे खेलना आसान नहीं है और मैं आपको बता सकता हूं कि यह खिलाड़ी के लिये मुश्किल है।’

बल्लेबाजी आसान नहीं थी जिसके परिणामस्वरूप कुछ बल्लेबाजों ने अति सतर्कता भरा रवैया अपनाया।

पोंटिंग बोले-ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अश्विन को हल्के में लिया

पहली पारी में 244 रन पर सिमटने वाली भारतीय टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी कुल बढ़त 62 रन की कर ली।

पेन ने स्वीकार किया कि यह उनकी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था। उन्होंने कहा, ‘हां, यह निश्चित रूप से हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं है लेकिन इसका श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने (भारतीय गेंदबाजों ने) सचमुच काफी अच्छी गेंदबाजी की, हमें दबाव में ला दिया, हम लय हासिल नहीं कर सके या भागीदारियां नहीं बना सके, आज हम ऐसा नहीं कर सके। लेकिन हमारे शीर्ष क्रम ने अभी तक हमारे लिये अच्छा काम किया है। ’’

सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (55 रन देकर चार विकेट) ने चार विकेट जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए। पेन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया अपने गेंदबाजी आक्रमण की बदौलत निश्चित रूप से वापसी करने की कोशिश करेगी।

ब्रेट ली ने कोहली को दिया ये ऑफर, बोले-यदि ऐसा होता है तो हम खुले दिल से…

उन्होंने कहा, ‘अंत में, हमें लक्ष्य का पीछा करना होगा, हम जानते हैं कि यह चुनौतीपूर्ण होगा, हमारी गेंदबाजी शानदार है, कल कुछ भी हो सकता है।’

पेन ने कहा, ‘हम अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को जानते हैं और कल नाथन लियोन के शुरूआती 10 ओवरों में काफी मौके बने थे। हम तेजी से विकेट चटका सकते हैं और निश्चित रूप से हम कल यही करने की कोशिश करेंगे, स्कोरबोर्ड नियंत्रण में रखेंगे। उम्मीद करते हैं कि हम जहां तक संभव हो, स्कोर कम से कम रख पायेंगे।’

Editor's Pick