मैक्सवेल को नंबर-7 पर खिलाना उनकी प्रतिभा को व्यर्थ करने जैसा: एलन बॉर्डर
इससे पहले शेन वार्न और मार्क वॉ भी ग्लेन मैक्सवेल को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कराने की वकालत कर चुके हैं।
Published On Jan 13, 2019, 07:22 PM IST
Last UpdatedJan 13, 2019, 07:22 PM IST
Glenn Maxwell (File Photo) © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एलन बॉर्डर का मानना है कि ग्लेन मैक्सवेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कराकर कप्तान एरोन फिंच उनकी प्रतिभा को बेकार कर रहे हैं।
पढ़ें: शुभमन गिल, विजय शंकर लेंगे हार्दिक पांड्या और राहुल की जगह
फॉक्स क्रिकेट से बातचीत के दौरान एलन बॉर्डर ने कहा, “मुझे लगता है कि मैक्सवेल को नंबर सात पर खिलाकर हम उसकी उपयोगिता को पूरी तरह से व्यर्थ कर रहे हैं। ऊपरी क्रम में खेलकर वाे हिटर की भूमिका निभा सकते हैं। मैच की परिस्थिति के अनुसार अगर टीम को अच्छी शुरुआत मिलती है ताे उसे नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।”
पढ़ें: शुभमन गिल, विजय शंकर लेंगे हार्दिक पांड्या और राहुल की जगह
1987 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान एलन बॉर्डर का मानना है कि ऊपरी क्रम में मैक्सवेल अपना स्वभाविक खेल खेलते हुए बड़े शॉट लगा सकते हैं। उन्होंने कहा मैक्सवेल टेस्ट क्रिकेट में भी सफल साबित होंगे। “वो टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की योग्यता रखता है। गेंद मैक्सवेल के पाले में है। उसे रन बनाकर खुद को साबित करना होगा। उसे घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन करना होगा। मुझे लगता है कि घरेलू क्रिकेट में रन बनाने पर चयनकर्ताओं उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।”
इससे पहले शेन वार्न और मार्क वॉ भी ग्लेन मैक्सवेल को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कराने की वकालत कर चुके हैं।