- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: Australia fined for slow over-rate in second Test against India
Slow Over Rate के लिए ऑस्ट्रेलिया पर 40 प्रतिशत जुर्माना, चार WTC अंक भी कटे
आईसीसी मैच रैफरी डेविड बून ने पाया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके हैं जिसके बाद टिम पेन की टीम को यह सजा सुनाई गई।
Published On Dec 29, 2020, 04:42 PM IST
Last UpdatedDec 29, 2020, 04:42 PM IST
Tim Paine with Australian Team @twitter
बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 8 विकेट से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में चार अंक भी काटे गए।
आईसीसी मैच रैफरी डेविड बून ने पाया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके हैं जिसके बाद टिम पेन की टीम को यह सजा सुनाई गई।
भारत के खिलाफ करारी हार के बाद पेन ने कहा- हमने खराब क्रिकेट खेली
आईसीसी ने बयान में कहा, ‘खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहित के नियम 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर गति के अपराध से जुड़ा है, खिलाड़ियों पर अपनी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’
बयान के अनुसार, ‘इसके अलावा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खेलने के हालात के नियम 16.11.2 के अनुसार टीम पर प्रत्येक कम ओवर फेंकने के लिए दो अंक का जुर्माना लगाया जाता है। नतीजतन, ऑस्ट्रेलिया के कुल अंकों से चार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक काट दिए गए। ’
अजिंक्य रहाणे की मौजूदगी से ड्रेसिंग रूम में धैर्य आया: अश्विन
आईसीसी ने कहा, ‘पेन ने अपराध स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित सजा भी स्वीकार कर ली इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।’ ये आरोप मैदानी अंपायरों ब्रूस आक्सेनफोर्ड और पॉल रीफेल, तीसरे अंपायर पॉल विल्सन और चौथे अंपायर गेरार्ड एबूड ने लगाए थे।