- Home
- News
- India vs australia australian spinner nathan lyon named players who can replace virat kohli in upcoming test matches 4287137
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर लियोन ने कहा- टेस्ट सीरीज में कौन से खिलाड़ी ले सकते हैं विराट कोहली की जगह
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है।
Published On Dec 24, 2020, 10:32 AM IST
Last UpdatedDec 24, 2020, 10:32 AM IST
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद, अब जबकि कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट गए हैं तो टीम इंडिया का समस्याएं और बढ़ने वाली हैं। एडिलेड ओवल में खेले गए पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था लेकिन अब इस टीम को बिना कोहली के अगले तीन मैचों में जीत हासिल करनी है। ऐसे में सवाल ये है कि कोहली की जगह कौन लेगा?
विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने उन कुछ भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जो आगामी टेस्ट मैचों में कोहली की जगह ले सकते हैं। लियोन ने कहा, “अजिंक्य रहाणे और पुजारा, केवल एक दो नाम हैं लेकिन उनके पास राहुल, अग्रवाल जैसे खिलाड़ी हैं, इसलिए उनके स्क्वाड में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो विराट की कमी पूरी कर सकते हैं।”
हालांकि लियोन ने इन खिलाड़ियों के नाम लिए लेकिन उन्होंने भी माना कि कोहली की कमी को पूरी कर पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल होगा। वहीं लियोन ने खुलासा किया कि मेजबान टीम ने भी पुजारा के लिए खास योजना तैयार कर ली है।
उन्होंने कहा, “मैं आपके सामने राज नहीं खोल सकता हूं लेकिन जाहिर तौर पर पुजारा विश्व स्तरीय खिलाड़ी है और पूरी सीरीज में हमारे लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। सीरीज शुरू होने से पहले, हमने उसे लेकर गहराई से चर्चा की थी, एडिलेड में उनमें से कुछ योजनाओं को काम करता देख अच्छा लगा लेकिन हमारे पास और भी कुछ चीजें हैं।”
दिग्गज स्पिनर ने आगे कहा, “उम्मीद है कि वो (पुजारा) क्रीज पर उतरेगा, ताकि हम अपनी योजना को लागू कर सकें, विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को जांचना काफी मजेदार होता है और पुजारा उनमें से एक है।”