- Home
- News
- India vs australia australias test preparations take major hit as injured starc ruled out of 3rd odi 4237253
India vs Australia: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लग सकता है तगड़ा झटका
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी
Published On Dec 02, 2020, 01:38 PM IST
Last UpdatedDec 02, 2020, 01:38 PM IST
Mitchell Starc ruled out of 3rd ODI:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के रूप में तगड़ा झटका है. स्टार्क कमर और पसली की चोट के कारण भारत के खिलाफ कैनबरा में जारी सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे मैच में नहीं खेल पाए.
इसकी जानकारी कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने दी. स्टार्क पहले दो मैचों में भी जूझते नजर आए थे. इससे पहले विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर (D) को भी चोट के कारण लिमिटेड ओवर्स की सीरीज से बाहर होना पडा है. फिंच ने टॉस के समय कहा ,‘स्टार्क को कमर में और पसली में हल्की चोट है .उसे कुछ दिन आराम की जरूरत है.’
स्टार्क ने पहले दो पनडे में 147 रन देकर महज एक विकेट लिया. 3 मैचों की सीरीज का पहले दो वनडे ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं. मेजबान टीम पहले ही वनडे सीरीज पर कब्जा कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में तीन बदलाव किए हैं. स्टार्क की जगह सीन एबोट को जबकि डेविड वॉर्नर की जगह कैमरन ग्रीन को मौका दिया है. एश्टन एगर भी पहली बार सीरीज में उतरे हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. एडिलेड में खेला जाने वाला पहला टेस्ट डे नाइट होगा.