- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: Bharat Arun says Pacers need to be protected like race horses
तेज गेंदबाजों को घुड़दौड़ के घोड़ों की तरह बचाने की जरूरत : भरत अरूण
भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा- प्रभावशाली भारतीय तेज गेंदबाज घुड़दौड़ के घोड़ों की तरह हैं जिन्हें सुरक्षित रखने और अच्छी तरह से संभालने की जरूरत है।
Published On Dec 12, 2018, 03:47 PM IST
Last UpdatedDec 12, 2018, 03:47 PM IST
Ishant Sharma and Mohammed Shami
भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बुधवार को मीडिया के बाद करते हुए गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली भारतीय तेज गेंदबाज घुड़दौड़ के घोड़ों की तरह हैं जिन्हें सुरक्षित रखने और अच्छी तरह से संभालने की जरूरत है।
दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय गेंदबाजों ने तीन मैचों में सभी 60 विकेट लिये और इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों में 90 में से 82 विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने बेहतरीन शुरुआत की तथा एडीलेड की धीमी पिच पर सभी 20 विकेट लिए जिससे भारत यह मैच जीतकर चार मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल करने में सफल रहा।
उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत सरल है। हर बार जब वे नेट पर पहुंचते हैं तो उनका अपनी योजना से अवगत होना जरूरी होता है कि उन्हें क्या करना है। इसमें हर बार थोड़ा अंतर होता है। हम यह देखते हैं कि हर बार वे कितना अमल करते हैं। इस फीडबैक से उन्हें निरंतरता बनाये रखने में मदद मिलती है।’’
दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगा और रिपोर्टों के अनुसार यहां की पिच में काफी तेजी और उछाल है। अरुण ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इस तरह के विकेट पर गेंदबाजों को गेंदबाजी करने में मजा आएगा। हमें कैसी भी पिच मिले उस पर खेलने से हमें खुशी होगी। हमने अभी तक विकेट नहीं देखा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘परिस्थितियां कैसी भी हों हम यहां उन्हें अपनी घरेलू परिस्थितियों की तरह लेंगे। हम मैदान पर किसी भी तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार हैं। ’’
अरुण ने कहा, ‘‘विदेशों में पर्थ जैसे विकेट पर आपको अतिरिक्त तेजी और उछाल मिलेगी लेकिन आपको यह याद समझना होगा कि किसी भी तरह के विकेट पर अपनी निरंतरता से ही आप सफल बन सकते हैं। और हम अपने गेंदबाजों के साथ इसी पर काम कर रहे हैं।’’