- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: Bumrah-led Attack Makes India World Cup Favourites says Gillespie
'बुमराह का गेंदबाजी एक्शन उनको बाकी गेंदबाजों से अलग बनाता है'
बुमराह मजबूत है और टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पेल फेंकने के लिए फिट है।
Published On Jan 16, 2019, 05:13 PM IST
Last UpdatedJan 16, 2019, 05:13 PM IST
Jasprit Bumrah and Virat Kohli
भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले दिनों साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है। इन तीनों ही दौरे पर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह ने अपनी छाप छोड़ी। बुमराह की गेंदबाजी से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेसन गिलेस्पी काफी प्रभावित है।
गिलेस्पी ने बुमराह की विशेष तारीफ की और कहा कि इस गेंदबाज का गैर पारंपरिक गेंदबाजी एक्शन उसे अन्य गेंदबाजों से अलग बनाता है।
इस 43 साल के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मुझे बुमराह को गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद आता है। वह धीरे धीरे चलता हे लेकिन जब वह क्रीज पर आता है तो उसका एक्शन तेज तर्रार होता है। वह अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी करता है, बल्लेबाज को परेशान करता है और वह अपनी रफ्तार में काफी बदलाव भी कर सकता हैं वह बहुत ही शानदार गेंदबाज है। ’’
पढ़ें:- ‘यदि कोहली फिट रहे तो 100 इंटरनेशनल शतक लगा सकते हैं’
उन्होंने कहा, ‘‘उसका एक्शन बेहतरीन है। वह गेंद फेंकते हुए पैर आगे करता है, उसकी बांह का एक्शन जरा देर से होता है। वह आपको स्लिंग शाट फेंकता है। इससे ही रफ्तार बनती है। लेकिन आपको ऐसा करने के लिये मजबूत होने की जरूरत है। बुमराह मजबूत है और टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पेल फेंकने के लिए फिट है। वह टेस्ट में हमेशा अपनी रफ्तार बनाये रखता है और यही चीज उसे बेहतरीन गेंदबाज बनाती है।’’
भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबर चल रही हैं और निर्णायक मैच शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जायेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम जनवरी 2017 के बाद पहली वनडे सीरीज जीतने पर निगाह लगाए है और गिलेस्पी ने कहा कि युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है।
पढ़ें:- धोनी को अकेला छोड़ दें लोग, अपना खेल खेलने दें- गावस्कर
उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दो अहम खिलाड़ियों की कमी खल रही हैं लेकिन विश्व कप में टीम बहुत अलग दिखाई देगी। इसलिए इन खिलाड़ियों के लिये यह शानदार मौका होगा और साथ ही चयनकर्ताओं के लिए भी कि वे दबाव भरे हालात में अलग विकल्प देखें। ’’