India vs Australia- यह शानदार सीरीज, जांपा और स्वैपसन रहे जीत के हीरो: एरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने तीसरे टी20i मैच में जीत का श्रेय अपने दो लेग स्पिनरों को दिया है.

Edited By : India.com Staff |Dec 08, 2020, 08:13 PM IST

Published On Dec 08, 2020, 08:13 PM IST

Last UpdatedDec 08, 2020, 08:13 PM IST

वनडे सीरीज जीतकर टी20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी ऑस्ट्रे्लिया ने आखिरकार मंगलवार को तीसरा और आखिरी टी20 मैच जीतकर अपने को भारत के हाथों क्लीन स्वीप से बचा लिया. टीम इंडिया ने 2-1 से यह सीरीज अपने नाम जरूर कर ली लेकिन वह साल के अंतिम टी20 मुकाबले को जीत नहीं पाई. मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने अपने दोनों लेग स्पिनरों को इस जीत का श्रेय दिया.

उन्होंने कहा कि पहली बार हमारी टीम में दो लेग स्पिनर (एडमा जांपा और मिशेल स्वेपसन) थे. छोटी बाउंड्री होने के बावजूद दोनों ने कमाल की बॉलिंग कर हमें मैच में जीत दिलाई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 सीरीज में एकमात्र मैच जीतने के बाद कप्तान एरोन फिंच ने, ‘यह एक अच्छी सीरीज थी. पहले दो मैच हमारे लिए सही नहीं रहे, लेकिन तीसरे मैच में हमने वापसी की. पहली बार हमारी टीम में दो लेग स्पिनर थे और छोटी बाउंड्री होने के बावजूद उन्होंने शानदार बॉलिंग कर हमें जीत दिलाई. इस जीत का श्रेय उन्हें जाता है.’

इस मैच में 23 रन देकर 3 अहम विकेट निकालने वाले स्वेपसन की तारीफ करते हुए कप्तान फिंच ने कहा, ‘स्वैपसन ने पारी के 7वें ओवर में विराट और शिखर के खिलाफ बॉलिंग की. वह दोनों ही बल्लेबाज अपने ही ढंग के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. इसके अलावा जैप्स (एडम जांपा) ने भी शानदार बॉलिगं की. बीते 18 महीनों से हम सफेद बॉल में अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. मुझे टीम के परफॉर्मेंस पर गर्व है.’

इससे पहले दोनों टीमों ने यहां एक-दूसरे के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी और उसमें ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से भारत को पटकनी थी. ऐसे में सीमित ओवरों की सीरीज 1-1 से बराबर कही जा सकती है. लेकिन इस दौरे पर असली खेल अभी बाकी है. दोनों टीमें 17 दिसंबर से 4 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेंगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में होगा, जो डे-नाइट टेस्ट होगा. कप्तान विराट कोहली इस पिंक बॉल टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश के लिए स्वदेश लौट जाएंगे.

Editor's Pick