- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: Cheteshwar Pujara scores century and fifty in same Test for first time
पुजारा ने मैच में पहली बार खेली शतकीय और अर्धशतकीय पारी, विशेष क्लब में हुए शामिल
एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य से 219 रन पीछे है और भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है।
Published On Dec 09, 2018, 02:16 PM IST
Last UpdatedDec 09, 2018, 02:16 PM IST
Cheteshwar Pujara (File Photo) © AFP
एडिलेड टेस्ट के दौरान भारतीय टीम इस वक्त मजबूत स्थिति में है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 104 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। वो अब भी भारत द्वारा दिए लक्ष्य से 219 रन पीछे हैं। भारत की इस मजबूत स्थिति का श्रेय काफी हद तक चेतेश्वर पुजारा को जाता है, जिन्होंने पहली पारी में 123 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी 71 रन का योगदान दिया। अपने करियर के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने पहली बार एक पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया है।
पढ़ें: IPL 2019: दिसंबर में होने वाली नीलामी से युवा भारतीय खिलाड़ियों का नुकसान
इस मैच से पहले चेतेश्वर पुजारा तीन बार टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जमा चुके हैं। साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर पुजारा ने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा था। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में भी दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा। जिसके बाद साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में भी उन्होंने ये कारनाम किया था।
पढ़ें: हरमनप्रीत, मंधाना ने किया पोवार को दोबारा कोच बनाने का अनुरोध
रविवार को 71 रन की पारी खेलने के साथ ही चेतेश्वर पुजारा आठवें ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक मैच के दौरान दो पारियों में शतक और अर्धशतक जड़ा है। उनसे पहले विजय हजारे, एमएल जयसिम्हा, मोहिंदर अमरनाथ, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली ये कारनामा कर चुके हैं। साल 2014-15 के दौरान विराट कोहली ने एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा था।