- Home
- News
- India vs Australia: Cricket Australia confirmed MCG as the stand-by venue for the Third Test with COVID-19 outbreak in Sydney
सिडनी में बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच तीसरे टेस्ट की मेजबानी के लिए तैयार है मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 7 से 11 जनवरी के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है।
Published On Dec 24, 2020, 11:17 AM IST
Last UpdatedDec 24, 2020, 11:17 AM IST
मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (Getty images)
सिडनी में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया था कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को तीसरे मैच की मेजबानी के लिए स्टैंडबाय पर रखा है।
गुरुवार को जारी किए बयान में सीए के सीईओ निक हॉकली ने कहा, “हमने हमेशा ये बात कही थी है कि एक वैश्विक महामारी के दौरान क्रिकेट का पूरा शेड्यूल को आयोजित करने के लिए पहले कभी ना देखे गए टीमवर्क की जरूरत होगी। हम इससे जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते आए हैं।”
हॉकली ने कहा, “रिकॉर्ड टेस्ट और न्यू साउथ वेल्स में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन मामलों में आई गिरावट ने हमें उम्मीद दी है, हालांकि अगर सिडनी के हालाक बिगड़ते हैं तो उससे निपटने के लिए हमारे पास पहले से योजना बनी हुई है।”
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर लियोन ने कहा- टेस्ट सीरीज में कौन से खिलाड़ी ले सकते हैं विराट कोहली की जगह
कुछ ही दिन पहले दिए बयान में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि वो 7-11 जनवरी को होने वाले तीसरे टेस्ट को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन कोरोना वायरस मामले बढ़ने की स्थिति के लिए बोर्ड ने एमसीजी ग्राउंड को स्टैंड बाय पर रखा।
बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही बॉर्डर गावस्कर सीरीज का दूसरा टेस्ट मेलबर्न में ही खेला जाना है। अगर सिडनी में हालात बिगड़ते हैं तो मेलबर्न में लगातार दो टेस्ट मैचों का आयोजन करना पड़ सकता है, हालांकि बोर्ड इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
हॉकली ने कहा खिलाड़ियों को ट्रैवल में जरूरी छूट दिलाने के लिए बोर्ड क्वीसलैंड सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।