• Home
  • News
  • India vs Australia: Darren Lehmann says beyond bowling some “luck” will be needed against Virat Kohli

विराट कोहली को आउट करने के लिए भाग्य की जरूरत: डैरन लैहमेन

ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच ने कहा टीम इंडिया के कप्तान को आउट करने के लिए अच्छी गेंदबाजी के साथ भाग्य की जरूरत पड़ेगी।

Edited By : Gunjan Tripathi |Feb 07, 2017, 01:21 PM IST

Published On Feb 07, 2017, 01:21 PM IST

Last UpdatedFeb 07, 2017, 01:21 PM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया टीम जल्द ही भारत दौरे पर आने वाली है जहां उसे चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने 2004 के बाद से अब तक भारतीय जमीन पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और इस बार स्टीवन स्मिथ इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे लेकिन उनकी जीत की राह में खड़े हैं भारत के कप्तान विराट कोहली। ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच डैरन लैहमेन का मानना है कि विराट कोहली बेहतरीन खिलाड़ी है और उन्हें आउट करने के लिए बढ़िया गेंदबाजी और सही रणनीति के साथ भाग्य की भी जरूरत होगी। ऑस्ट्रेलिया टीम को 23 फरवरी को पहला टेस्ट मैच खेलना है। ये भी पढ़ें: केन विलियमसन ने भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया को चेताया

पूर्व ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी और वर्तमान कोच लैहमेन ने बताया कि उनकी टीम कई दिनों से कोहली की बल्लेबाजी के वीडियो देख रही है और खुद को उनके खिलाफ खेलने के लिए तैयार कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोहली को रोकने का कोई तरीका उन्हें नहीं मिला। उन्होंने कहा, “अच्छी गेंदबाजी करे और भाग्य भी साथ दे। हमें एक आदर्श योजना तक पहुंचने की जरूरत है जो कि पिच और स्थिति के मुताबिक काम करे। अंतत हमें ज्यादा से ज्यादा अच्छी गेदें डालनी होंगी जो कि गेंदबाजों के लिए चुनौती होगी। हमें उसकी बचाव तकनीक को चुनौती देनी होगी और यह पक्का करना होगी कि वह उन क्षेत्रों में खेले जहां हम चाहते हैं।” कंगारू टीम ने आखिरी बार 2013 में माइकल क्लार्क की कप्तानी में भारत का दौरा किया था और 4-0 से सीरीज गंवाई थी। हालांकि उस समय लैहमेन नहीं बल्कि मिकी ऑर्थर टीम के मुख्य कोच थे। ये भी पढ़ें: तीन ऐसे मौके जब टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज के 200 रन बनाने पर गेंदबाज ने लिए दस से ज्यादा विकेट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लैहमेन ने अपनी टीम की रणनीति की बात करते हुए कहा, “हमारे पास ऐसे स्पिनर्स हैं जो 20 विकेट ले सकते हैं और जो गेंद को तेजी से रिवर्स स्विंग भी करा सकते हैं। इसलिए हमें 20 विकेट लेने का डर नहीं है। हमे बस बड़ा स्कोर बनाकर उनपर दबाव डालना होगा।” लैहमेन ने यह भी कहा कि बड़ा स्कोर बनाने के लिए किसी एक खिलाड़ी को बेहतरीन पारी खेलनी होगी।

Editor's Pick