हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलकर भारत को हराने आए हैं: डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की।

Edited By : Gunjan Tripathi |Feb 15, 2017, 04:55 PM IST

Published On Feb 15, 2017, 04:55 PM IST

Last UpdatedFeb 15, 2017, 04:55 PM IST

विराट कोहली और डेविड वॉर्नर कई बार मैदान पर भिड़ चुके हैं © Getty Images
विराट कोहली और डेविड वॉर्नर कई बार मैदान पर भिड़ चुके हैं © Getty Images

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में कई खिलाड़ियों के बीच के मुकाबले देखने काबिल होंगे लेकिन इनमें से एक बल्लेबाज ऐसा है जिस पर सबकी नजरें होंगी। मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारत दौरे पर कंगारू टीम का सबसे बड़ा हथियार होगे। डेविड इस समय बढ़िया फॉर्म में हैं और उन्होंने भी सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को चुनौती दे डाली है। वॉर्नर ने कहा, “हमें पता है कि भारत अच्छी क्रिकेट खेल रहा है और घरेलू जमीं पर वह बेहतरीन हैं। उन्होंने कई टीमों को धूल चटाई है। आप इंग्लैंड सीरीज को ही देख लें। इंग्लैंड ने 400-500 रन बनाए थे लेकिन भारत के पास हर सवाल का जवाब था। ऑस्ट्रेलिया टीम होने के नाते हमें इससे अच्छा प्रदर्शन करना है। हमे एक योजना बनानी होगी और उसी के अनुरुप काम करना होगा अन्यथा हम मात खा जाएंगे। हम यहां अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलकर भारत को हराने आए हैं।”

वॉर्नर ने कप्तान विराट कोहली की भी काफी तारीफ की। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं ये नहीं कहने वाला कि वह अपने जीवन की सबसे अच्छी फॉर्म में हैं क्योंकि जिस तरह से वह खेल रहा है ऐसा लगता है कि वह दशकों से ऐसा ही खेल रहे हैं। आप जानते हैं कि वह महान खिलाड़ी है।” वॉर्नर जानते हैं कि भारत में उन्हें स्पिन का सामना करना पड़ेगा और यह उनकी टीम के लिए कठिन होगा। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने अपनी रणनीति के बारे में कहा, “हमें जल्दी विकेट लेने होंगे। यहां पर टर्न विकेट होगी। स्पिनर्स को लंबे स्पेल डालकर विकेट निकालने होंगे। अश्विन-जडेजा यह काम भारत के लिए लंबे समय से कर रहे हैं। 20 विकेट लेना हमारे लिए चुनौती होगी। हमे इसके लिए तैयारी करनी होगी और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।” ये भी पढ़ें: रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ सकते हैं विराट कोहली

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वॉर्नर के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ भी भारत दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कोहली को आउट करने की योजना भी तैयार कर ली है। साथ ही वह मैच जीतने के लिए छींटाकशी करने से भी खिलाड़ियों को नहीं रोकेगे। इसका मतलब दोनों टीमों के बीच एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

Editor's Pick