- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: Fans troll KL Rahul after another failure
पर्थ में शून्य पर आउट हुए केएल राहुल, फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में केवल 48 रन बना पाए हैं।
Published On Dec 17, 2018, 01:16 PM IST
Last UpdatedDec 17, 2018, 01:16 PM IST
KL Rahul © Getty Images
इस बात में कोई शक नहीं है कि भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में कप्तान और टीम मैनेजमेंट का समर्थन और लगातार मिल रहे मौके उनकी मदद करने के बजाय परेशानी और बढ़ा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के दो मैचों में राहुल ने केवल 48 रन बनाए हैं। और जब पर्थ टेस्ट के चौथे दिन लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल शून्य पर आउट हुए तो फैंस ने अपना आपा खो दिया।
केएल राहुल का खराब फॉर्म जारी, 2018 में नौंवीं बार हुए बोल्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में बिना खाता खोले आउट हुए राहुल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बड़ी पारी इंग्लैंड के दौरे पर हुए ओवल टेस्ट में खेली थी। जहां उन्होने 348 गेंदो पर 149 रन बनाए थे। उस मैच के बाद अब तक राहुल 50 का आंकड़ा भी नही छू पाए हैं।
ओवल टेस्ट के बाद अब तक खेली सात टेस्ट पारियों में राहुल ने 85 रन ही बनाए हैं। गौर करने वाली बात ये भी है पिछली 17 टेस्ट पारियों में राहुल 9 बार बोल्ड आउट हुए हैं। पर्थ टेस्ट की चौथी पारी में भी राहुल मिशेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इससे साफ है कि राहुल को अपनी तकनीकि में बदलाव की जरूरत है।
Before it’s too late, KL Rahul should fix his technique – the upper arm tattoo looks misplaced and the beard is particularly skewed near the chin. #INDvAUS #AUSvIND
— Stereotypewriter (@babumoshoy) December 17, 2018
Thank you KL Rahul and Prithvi Shaw pads up for boxing day Test…
— Broken Cricket (@BrokenCricket) December 17, 2018
Ye KL Rahul pavilion se hi out hoke aata hai. #AUSvIND
— Sir Jadeja (@SirJadeja) December 17, 2018
KL Rahul: My job is to see off the new ball.
New Ball: My job is to see off KL Rahul.— Ramesh Srivats (@rameshsrivats) December 17, 2018
12:00 PM IST: KL Rahul bowled by starc
12:01 PM IST: KL Rahul hit the nets to prepare for the 3rd test match.
Good to see this kind of dedication from an Indian who was a part of history#AUSvIND pic.twitter.com/l0MOmfUJtl
— I ᴀᴍ G.Ѳ.А.T (@itz_vj) December 17, 2018
when KL rahul faces the first ball.#INDvAUS pic.twitter.com/hQua9rmyva
— Rofl Marwari (@RoflMarwari) December 17, 2018
हालांकि पूर्व दिग्गज और टीम इंडिया के कोच रह चुके अनिल कुंबले राहुल की असफलता का कारण खराब मानसिकता और खोए आत्मविश्वास को बताया था। कुंबले का कहना है कि टीम मैनेजमेंट को राहुल को भरोसा दिलाना होगा, जिससे कि वो आत्मविश्वास हासिल कर सकें।