'ऑस्‍ट्रेलिया रक्षात्‍मक तरीके से खेलती रही तो भारत की झोली में आ जाएगी सीरीज'

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 13, 2018, 07:16 PM IST

Published On Dec 13, 2018, 07:16 PM IST

Last UpdatedDec 13, 2018, 07:16 PM IST

Virat Kohli © AFP

Virat Kohli (File Photo) © AFP

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि मौजूदा ऑस्‍ट्रेलियाई टीम अब पहले की तरह आक्रमक नहीं है। वो बेहद रक्षात्‍मक तरीके से मैदान पर खेलते हैं। गंभीर ने भविष्‍यवाणी की है कि अगर ऑस्‍ट्रेलियाई टीम इसी माइंडसेट से खेलती रही तो विराट कोहली की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया की धरती पर टेस्‍ट सीरीज जीतने में जरूर कामयाब रहेगी।

पढ़ें:- पर्थ टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार की प्लेइंग इलेवन में हो सकती है वापसी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गौतम गंभीर का मानना है कि अगर मौजूदा ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को स्मिथ और वार्नर के बिना उनकी अगली पीढ़ी की टीम माना जा रहा है तो ऑस्‍ट्रेलियाई टीम काफी खतरे में है। इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान गंभीर ने कहा, “ऑस्‍ट्रेलिया की बल्‍लेबाजी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। मैंने कभी ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को उन्‍हीं की धरती पर कम रन बनाते नहीं देखा है। हमारे समय में वो बोर्ड पर 400 से ज्‍यादा रन बनाते थे। आजकल वो 190 पर ही सिमट जाते हैं। इससे उनके रक्षात्‍मक माइंडसेट का पता चलता है।”

पढ़ें:  पृथ्वी शॉ के बाद रोहित शर्मा और आर अश्विन भी हुए चोटिल

गौतम गंभीर ने हाल ही में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लिया है। उन्‍होंने कहा, “अगर ये टीम स्मिथ और वार्नर का बैकअप प्‍लान है तो ये उनके लिए सच में चिता का विषय है। एक देश केवल दो खिलाड़ियों पर पूरी तरह से निर्भर नहीं हो सकता है। इससे पता चलता है कि उनके घरेलू क्रिकेट का ढांचा उस तरह का नहीं है जैसा पहले हुआ करता था। अगर ऑस्‍ट्रेलिया इसी माइंडसेट से खेलता रहा तो निश्चित तौर पर हम ये सीरीज जीत लेंगे।”

Editor's Pick