add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एडम जम्‍पा बोले, समय के साथ-साथ मैक्‍सवेल की कप्‍तानी में आ रहा है निखार

जंपा बिग बैश लीग में ग्‍लेन मैक्‍सवेल की कप्‍तानी में ही मेलबर्न स्‍टार्स के लिए खेलते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 5, 2019 10:50 AM IST

सीमित ओवरों के क्रिकेट में मौजूदा समय में ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार स्पिनर एडम जम्‍पा का मानना है कि उनके गिरते करियर को संभालने में ग्‍लेन मैक्‍सवेल का बड़ा योगदान हैं। जाम्‍बा बिग बैश लीग में ग्‍लेन मैक्‍सवेल की कप्‍तानी में ही मेलबर्न स्‍टार्स के लिए खेलते हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बातचीत के दौरान जम्‍पा ने कहा कि 2017-18 सीजन में खराब प्रदर्शन के कारण वो काफी हताश थे। मैक्‍सवेल की कप्‍तानी में बीबीएल खेलने के दौरान उन्‍होंने मुझे काफी सहयोग किया। उनकी कप्‍तानी में समय के साथ-साथ निखार आता जा रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया के पास वापसी का मौका

पिछले साल गर्मियों में जम्‍पा का प्रदर्शन इंग्‍लैंड के खिलाफ काफी खराब था, जिसके कारण उन्‍हें टीम से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद उन्‍होंने अपनी गेंदबाजी पर काफी काम किया। वो इंग्‍लैंड में जाकर काउंटी टीम एसेक्‍स के लिए भी खेले। उन्‍हें पाकिस्‍तान के खिलाफ यूएई में खेली गई टी20 सीरीज में शामिल किया गया।

पढ़ें: विदर्भ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत का अजेय रिकॉर्ड

पाकिस्‍तान के खिलाफ अच्‍छे प्रदर्शन के आधार पर ही जम्‍पा को दक्षिण अफ्रीका के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम में जगह मिली थी। जम्‍पा ने बताया, “बीबीएल में खेलने के दौरान मैक्‍सवेल ने प्रेशर वाली स्थिति में भी मुझमें भरोसा दिखाया। उन्‍होंने मुझे बताया कि मैं मैच का पहला और आखिरी ओवर भी डाल सकता हूं। बीबीएल में उनकी कप्‍तानी काफी अच्‍छी थी।”

जम्‍पा ने कहा, “मैक्‍सवेल क्रिकेट को लेकर काफी पैशनेट हैं। मैच के बाद मैं और मार्कस स्‍टोइनिस गाने सुनने व काॅॅफी पीने में व्‍यस्‍त रहते थे, लेकिन वो इस दौरान भी शेफील्‍ड शील्‍ड टूर्नामेंट के मैच देखा करते थे। उनकी कप्‍तानी में समय के साथ-साथ निखार आता जा रहा है।”