• Home
  • News
  • India vs Australia : Hardik Pandya returns, hopes for Test recall in Border-Gavaskar Trophy

हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट झटक की वापसी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट से ठीक होकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं। पांड्या ने रणजी में मुंबई के खिलाफ सीजन का अपना पहला मुकाबला खेला। हार्दिक ने बडौदा की तरफ से खेले मुकाबले में पहले दिन तीन विकेट हासिल कर अपनी फिटनेस साबित की। हार्दिक पांड्या ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में...

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 15, 2018, 09:35 AM IST

Published On Dec 15, 2018, 09:35 AM IST

Last UpdatedDec 15, 2018, 09:35 AM IST

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट से ठीक होकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं। पांड्या ने रणजी में मुंबई के खिलाफ सीजन का अपना पहला मुकाबला खेला। हार्दिक ने बडौदा की तरफ से खेले मुकाबले में पहले दिन तीन विकेट हासिल कर अपनी फिटनेस साबित की।

हार्दिक पांड्या ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई के खिलाफ खेलते हुए 74 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। 25 साल के हार्दिक को एशिया कप में मैच के दौरान चोट लगी थी। उनकी नजर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच पर है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- फिट होकर जल्‍द से जल्‍द टीम में वापसी करना चाहते हें हार्दिक

पांड्या ने नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए मुंबई टीम के दोनों ओपनर्स को आउट किया। पांड्या ने पहले विलास औटे को 12 रन पर आउट किया उसके बाद अदित्य तारे को 15 रन पर आउट कर बडौदा टीम को दूसरी कामयाबी दिलाई।

मैच से पहले हार्दिक पांड्या ने कहा था, ‘ मैंने इंडिया ए टीम से खेलने की बजाय रणजी में खेलना इसलिए मुनासिब समझा क्‍योंकि मैं टेस्‍ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। यदि मैं रणजी में अच्‍छा प्रदर्शन करता हूं और टीम को मेरी जरूरत होती है तो मैं ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्‍ट के लिए चुना जा सकता हूं।’

पढ़ें:- ‘हार्दिक पांड्या के टीम में ना होने से काफी असर पड़ेगा’

इससे पहले कप्तान विराट कोहली भी कह चुके हैं भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या की कमी खल रही है। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच से पहले कोहली ने हार्दिक के टीम में ना होने से पड़ने वाले असर के बारे में बात की थी।

उन्होंने पहले टेस्ट से पूर्व कहा था, ‘‘ऑलराउंडर के नहीं खेलने से फर्क पड़ता है। हर टीम एक तेज गेंदबाज हरफनमौला चाहती है जो फिलहाल हमारे पास नहीं है। हम बेस्ट कॉम्बिनेशन लेकर नहीं उतर पा रहे हैं। ऑलराउंडर के नहीं होने से दूसरे गेंदबाजों को अतिरिक्त कार्यभार झेलना होगा । हम इस पर बात कर चुके हैं।’’

Editor's Pick